क्षत्रिय व सनातन समाज की सेवा ही धर्म’
धार। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह (नन्हें सिंह) को संगठन के प्रदेश, मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंच कर शनिवार को अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह में पहले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह, उप्र संगठन महासचिव डा आनंद सिंह (उप्र), संगठनमंत्री आलोक सिंह, प्रदेश युवा मंत्री संजीव सिंह, जिला प्रवक्ता विमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भगवान रामचंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश संगठन महासचिव व मंत्री ने राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजीव सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह एवं राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से क्षत्रिय समाज व सनातन समाज की सेवा ही धर्म है, के भाव से सेवा के लिए सदा तत्पर व उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता की। राष्ट्रीय महासचिव ने स्वास्थ्य, शिक्षा व गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह तथा उनके कन्यादान की योजना पर विस्तार से चर्चा की। डा आनंद सिंह ने संगठन ने कहा कि संगठन को सकारात्मक सोच के साथ अपने उद्देश्यों पर आगे बढ़ते रहना है एवं क्षत्रिय समाज का उत्थान किस प्रकार से हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख उमेश सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमुख नरेंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह वैश्य, उप्र अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) डा योगेंद्र पाल सिंह जादौन, रीवा संभाग अध्यक्ष राजीव सिंह बबलू ने राष्ट्रीय महासचिव मौजूद थे। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के समंदर पटेल, चंदन सिंह, कमल सिंह ठाकुर, अधिवक्ता सतीश ठाकुर आदि मौजूद थे।
बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,
आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है




नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)


Subscribe to my channel
Comments are closed.