भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चोरी से मुरूम का उत्खनन करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी एवं हाईवा जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

238
Above News

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अशोक तिवारी के मार्ग निर्देशन में थाना बरगी की टीम द्वारा मुरूम के अवैध उत्खनन में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये 1 जेसीबी, 1 हाईवा जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई हे। थाना प्रभारी बरगी श्री रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि दिनंाक 20-8-21 की रात मंे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिद्धी विनायक ढाबा के पीछे पहाड़ियों में अवैध खनन चल रहा है सूचना पर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक इंद्रकुमार, रवि, विपुल द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी जहॉ पर जेसीबी क्रमांक एमपी 20 डीए 1631 से मुरूम खोद कर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 2002 में भरी जा रही थी मौके पर पुलिस को देखकर जेसीबी एवं हाईवा के चालक भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर जेसीबी चालक ने अपना नाम शिव कुमार बरकड़े उम्र 28 वर्ष निवासी पुरवा शारदा मंदिर के पास बरेला एवं हाईवा चालक ने अपना नाम महेन्द्र कुमार गौंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मेहगाव बरेला के रहने वाले बताये दोनों से मुरूम उत्खन्न के संबंध मे पूछने पर बताये कि वाहनों मालिक हिमांशु यादव के कहने पर चोरी से मुरूम का उत्खनन कर रहे थे वाहन स्वामी के बारे मे पूछने पर घाटी के पीछे तरफ होना बताये जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नर्मदानगर ग्वारीघाट बताया जिससे उत्खन्न के संबंध मे दस्तावेज चाहे गये जो नहीं होना बताया उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों से जेसीबी एंव हाईवा जप्त करते हुये आरोपी शिवकुमार बरकड़े, महेन्द्र कुमार गौड़ एवं हिमांशु यादव के विरूद्ध धारा 379, 414, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।

बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,

आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है

नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper