भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पत्थर खदान में युवक डूबा, दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

264
Above News

रायसेन। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मुरेलकलां की पत्थर फर्सी खदान में शुक्रवार की शाम संतोष आत्मज विश्राम सिंह डूब गया था। जिसकी तलाश के लिए होमगार्ड व गोताखोर जुटे रहे, लेकिन उसका शव नहीं मिला है। कोतवाली टीआइ जगदीश सिंह सिद्दू ने बताया कि अभी युवक का शव तलाशने की कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि बारिश के पानी से लबालब पत्थर खदान में शुक्रवार की शाम मजदूर युवक संतोष के कपड़े, जूते और साबुन पड़े मिले। जब मजदूर के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह पानी से भरे खदान के गड्ढ़े में उस श्रमिक युवक के डूबकर मरने की आशंका परिजनों ने व्यक्त की है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही टीआइ जगदीश सिंह सिद्धू के आदेश पर होमगार्ड के सैनिकों और गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। शुक्रवार शाम से ही गहरे पानी से भरे गड्ढे में युवक के शव की सर्चिंग करने मोटर वोट पर सवार होकर रेस्क्यू किया जा रहा है। होमगार्ड सैनिकों की टीम गोताखोरों का दल खदान के गड्ढ़े में पिछले दो दिन से दिन शव की तलाश में जुटे होने के बावजूद सफल नहीं हुए हैं। यह पत्थर फर्सी खदान असरदार ठेकेदार की होना बताया जा रहा है। ग्राम मुरेलकलां में पत्थर, फर्सी की कई बड़ी-बड़ी खदानें हैं। पिछले कई दशक से इन खदानों से पत्थर निकालने के कारण इनकी गहराई और आकार काफी विशाल हो गया है। बारिश के मौसम में यह खदानें पानी से लबालब हो जाती हैं। बंद पड़ी इन विशाल पत्थर खदानों में पानी भरा होने पर यह खतरनाक हो जाती हैं। इन खदानों के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर तार फेंसिंग के निर्देश खदान मालिकों को दो साल पहले दिए थे। लेकिन किसी ने भी सीमांकन कराना मुनासिब नहीं समझा है। खुली पत्थर फर्सी खदानें सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूरेलकलां, पाली, कानपोहरा, हक़ीमखेड़ी, संग्रामपुर, याकूबपुर, सूरई, टपरा पठारी, बड़ोदा, सांचेत, अंडोल इत्यादि क्षेत्रों में हैं।

बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,

आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है

नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper