सब्जी मंडी में गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था,जिम्मेदार बेखबर
खंडवा। पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मंडी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यहां जगह-जगह सब्जियों का कचरा फैल रहा है।
बारिश में यह कचरा चढ़ने की वजह से बदबू मार रहा है। इससे किसान और व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
सब्जियों की नीलामी होने के बाद मंडी में सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से नहीं हो रही है। यही कारण है कि यहां हर शेड के आसपास सब्जियों और प्याज का कचरा देखने को मिल जाएगा। हरी सब्जी भाजी के इस कचरे के कारण मंडी परिसर में मवेशियों की संख्या बढ़ रही है।
कहीं बकरियां तो कहीं गौवंश को मंडी में सब्जियों का सेवन करते हुए देखा जा सकता है। दो तीन दिन से हो रही बारिश के कारण मंडी में फैले कचरे से बदबू आने लगी है। इससे किसान वर्ग परेशान हो रहा है। भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष सुभाष पटेल का कहना है कि मंडी प्रशासन द्वारा टैक्स तो वसूला जाता है लेकिन मंडी के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं फल-सब्जी एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद हिरानी का कहना है कि अधिकारियों के कार्यालय के आसपास सफाई बेहतर होती है लेकिन मंडी प्रांगण में अन्य स्थलों पर सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मवेशी घूमते रहते हैं जो व्यापारियों द्वारा खरीदी गई सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। शिकायत करने पर भी मंडी प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है। इस पूरे मामले में मंडी प्रभारी अशोक चौहान का कहना है कि मंडी में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देते हैं। बारिश की वजह से कचरा उठाने में कर्मचारियों को परेशानी आती है। जिन किसानों की सब्जियां उचित भाव में नहीं बिक पाती हैं वे मंडी में ही छोड़ जाते हैं। हम रोजाना ऐसी सब्जियों को एकत्रित करके गौशाला भेज देते हैं।
मंडी प्रशासन द्वारा मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी गई। कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने भी यहां की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने ठेका तक निरस्त करने
के निर्देश दे दिए थे। साथ ही नगर निगम को मंडी में एकत्रित होने वाले सब्जी के कचरे से खाद बनाने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि कलेक्टर के स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मंडी प्रभारी अशोक चौहान का कहना है कि सब्जी के कचरे से खाद बनाने को लेकर सनावद की कंपनी से चर्चा हुई है। जल्द ही इस दिशा में काम किया जाएगा।
बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,
आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है




नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

Subscribe to my channel
Comments are closed.