टीकाकरण महाअभियान में शत्-प्रतिशत् लक्ष्य पूरा हो, किया गया आह्वान
जमुना मिश्रा(6260843976)
रसमोहनी सहायक आयुक्त जन-जातीय कार्य विभाग शहडोल। संकुल केन्द्र रसमोहनी में आज के दिवस कोरोना वायरस नामक महामारी को समाज से समूल नष्ट करने के उद्देश्य से सभी शासकीय विभाग के कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री मान सहायक आयुक्त महोदय शहडोल श्री एम0एस0अंसारी जी ” सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया ” के ध्येय वाक्य को अपनाकर रसमोहनी सेक्टर अन्तर्गत आने वाले ग्राम रसमोहनी, टिकुरी,घोघरी, मड़सा,मोहतरा, खैरहनी, तितरा, बदौड़ी, नौगांवा, नौगई, भमला, हर्रहाटोला, अमहा,भोगड़ा में कार्यरत सभी विभाग के कर्मचारियों का आह्वान करते हुए ग्रामीण जनों का शत्-प्रतिशत् सर्वे कर जिनको अभी तक कोविड-19 टीका का प्रथम व द्वितीय डोज नहीं लगा है। की सूची बनाया जाकर अने वाले टीकाकरण महाअभियान में शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कराकर सम्बद्ध ग्रामों को कोरोना वायरस टीकाकरण मुक्त ग्राम घोषित कराया जाय। जिससे समूचे क्षेत्र में कोविड-19 जैसे माहामारी का जड़ से सफाया हो सके । यह कार्य सभी के सहयोग से ही सम्पन्न हो सकता है। इसमें सभी विभाग के कर्मचारी,जन प्रतिनिधि, समाज सेवी बढ़ चढ़कर आगे आयें एवं टीकाकरण जैसे महा पर्व को सफल बनाने में सहभागी बनें।उक्त बैठक को विकास खण्ड बुढार के शिक्षा अधिकारी श्री डी0के0निगम जी ने भी सम्बोधित कर टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करने हेतु उपस्थित जनों से अपील की। जिसका सभी लोगों ने स्वागत करते हुए संकल्प के साथ उक्त कार्य को पूर्ण करने मे सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संकुल केन्द्र रसमोहनी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पंचायत विभाग से पीसीओ शारदा मिश्रा सहित सभी पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, महिला एवं बाल विकास विभाग से आँगन बडी कार्यकर्त्ता, आशा कार्य कर्ता,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,शिक्षक चन्द्रिका सिंह, विजय कृष्ण मिश्रा,जन शिक्षक रसमोहनी सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं जितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,
आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है




नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)


Subscribe to my channel
Comments are closed.