भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तीसरी लहर के प्रकोप से बचाव हेतु कोरोना का टीका अवश्य लगवाये – व्यपारी संघ शहडोल

218
Above News

शहडोल:-जिला व्यापारी संघ शहडोल आप सभी व्यापारी बन्धुओं एवं जिले के समस्त नागरिकों से निवेदन करता है की कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर के प्रकोप से बचाव हेतु कोरोना का टीका अवश्य लगवाये। कोरोना का टीका पूर्णतः सुरक्षित है, जिन्हें टीके का पहला डोज नही लगा है और जिनका दूसरे डोज लगवाने का समय हो गया है वो सभी राज्य सरकार द्वारा 25 एवं 26 अगस्त के टीकाकरण महा अभियान के निर्धारित टीकाकरण केंद्रों में जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। मास्क अवश्य लगाये और दूसरों को भी मास्क लगाने के लिये कहें। हाथों को सेनेटाइज करते रहे। ध्यान रखे सतर्कता एवं टीकाकरण के अलावा कोई दूसरा उपाय नही है।
टीकाकारण महाअभियान में प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। जिला व्यापारी संघ शहडोल जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध करता है की इस महाअभियान में जिला प्रशाशन का पूर्ण सहयोग करते हुए अपनी सुरक्षा के लिये टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर टीकाकरण जरुर करवाये क्यूँकि टीका लगवाना ही कोरोना से बचने का सटीक उपाय है।
निवेदक: जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्षमण गुप्ताजी, महामंत्री प्रकाश ओचानी जी, कोषाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज सराफ जी , राजेश गुप्ता जी, गोपाल सराफ जी, जसवीर सिंह जी , प्रदीप गुप्ता जी, गुलवीर सिंह जी, रामनिवास पाण्डेय जी (कक्कु भईया), सी. एम. मिहानी जी, ज्ञानेश जैन जी, किशन सनपाल जी, अज़ीम खान जी, अमित गुप्ता जी ( बँटी), अनिल रोहरा जी, शैलेश ताम्रकार जी, कृष्णा कुमार गुप्ता जी(लाला), संतोष लाहोरनी जी, सतीश गुप्ता जी, संजय जेठानी जी, राजेश सोनी जी ,राजेन्द्र गुप्ता जी सोहागपुर, अजय रोहरा जी , प्रवीण गुप्ता जी, राजू जैन जी, नारायण गुप्ता जी एवं समस्त व्यापारी संघ परिवार।

“स्वयं सुरक्षित रहे एवं नगर को सुरक्षित रखे”

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper