कोविड सेण्टर रसमोहनी में बंफर टीकाकरण… कलेक्टर शहडोल ने केन्द्र का निरीक्षण कर की प्रशंसा….
मो. नईम खान (9340897740)
रसमोहनी / टीकाकरण महाअभियान अन्तर्गत टीकाकरण केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमोहनी में आज दिनांक-26/08/2021 दिन गुरूवार को- 501पंजीकृत हितग्राहियो को कोवि शील्ड का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार टीकाकरण केन्द्र तितरा में – 194हितग्राहियो को टीकाकरण किया गया है। आज के दिवस संकुल रसमोहनी अन्तर्गत कुल- 695 हितग्राहियो को टीकाकरण कर अपेक्षित लक्ष्य को पूरा किया गया।
उक्त केन्द्र का निरीक्षण करते हुए श्री मान कलेक्टर महोदय शहडोल डॉ .सत्येन्द्र सिंह जी ने वैक्सीनेशन कार्य में लगे हुए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम अर्चना पाण्डेय एवं देवकी राठौर तथा आशा कार्यकर्ता शोभा यादव को पाँच-पाँच सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया। इस पुनीत कार्य में लगे हुए समस्त शासकीय व अशासकीय अमला जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। इस पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निशांत मिश्रा जी, फार्मासिस्ट श्री प्रतीक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग, एएनएम अर्चना पाण्डेय,देवकी राठौर,रतनवती सिंह, आशा कार्यकर्ता,महिला एवं बाल विकास विभाग से आँगन बडी कार्य कर्ता, सहायिका, शिक्षा विभाग से संकुल प्राचार्य रसमोहनी श्री जयंत मिश्रा,हाई स्कूल खैरहनी श्री रमा शंकर मिश्रा जी,चन्द्रिका सिंह, बीएलओ कमलेश मिश्रा जी, अखिलेश प्रताप सिंह, अरूण महरा, सुशील द्विवेदी, सीता राम सिंह, राम भजन, रमेश सिंह, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, जमुना पटेल, विजय कृष्ण मिश्रा, नरोत्तम शर्मा,ददुआ सिंह, विनोद सिंह, हेमलाल बैगा, नर्बदा प्रजापति, मुन्ना सिंह, जय प्रयाग तिवारी, दीपक द्विवेदी, विवेक शर्मा, राम कृपाल, सम्मेलाल, मुंशी सिंह, मोतीलाल, राजेश मिश्रा, श्याम सुन्दर, कमलेश, लिखराम,मान सिंह, जगन्नाथ साहू,सीता सिंह, जय कृष्ण मिश्रा पंचायत विभाग से पीसीओ शारदा मिश्रा सहित पंचायत सचिव बीरेन्द्र सिंह, शिवा कांत मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी,राजेश तिवारी, लाल जी मिश्रा, शिवेन्द्र मिश्रा राजस्व विभाग से आर आई साब, पटवारी साब मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाॅक समन्वयक श्री रवीन्द्र शुक्ला, वालंटियर डाॅ.सूरज सोनी,रमा शंकर तिवारी, संकुल केन्द्र रसमोहनी के जन शिक्षक जितेन्द्र तिवारी ,सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल सभी का सहयोग सराहनीय रहा। इस पूरे कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व श्री मान सहायक आयुक्त महोदय शहडोल श्री एम एस अंसारी जी, जिला परियोजना समन्वयक डाॅ मदन त्रिपाठी,तहसीलदार जैतपुर श्री बट्टे जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ार श्री डी के निगम जी, खण्ड स्रोत समन्वयक श्री चन्द्र भूषण शुक्ला जी कर रहे हैं। तथा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी जैतपुर श्री सुदीप सोनी जी एवं उनकी पूरी टीम का निरंतर सहयोग मिल रहा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.