भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

योजना संबंधित सभी अधिकारियों एवं गैस एजेंसी संचालकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं-कलेक्टर

215
Above News


उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों को केवाईसी भरने के लिए आयोजित करें शिविर
उज्जवला योजना-2-0 की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल 01 सितम्बर 2021& कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह ने उज्जवला योजना-2-0 की प्रगति की समीक्ष करते हुए कहा कि उज्जवला योजना-2-0 में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं जिले के गैस एजेन्सी संचालको का व्हाट्स ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए केवाईसी फार्म भरने एवं ई-केवाईसी अपडेशन की दैनिक रिपोर्ट संकलित कर प्रगति की समीक्षा की जाएं, इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल स्थापित करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को इसका दायित्व सौपा जाएं। कलेक्टर ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतवार, वार्डवार शिविर 03 सितम्बर से शासकीय उचित मूल्य की दूकान में आयोजित किया जाएं।

शिविर के पूर्व संबंधित खाद्य निरीक्षक अपने क्षेत्रांतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दूकान में होने वाले केवाईसी शिविरों की तैयारियों का जायजा लें। जिले के सभी गैस एजेन्सी संचालक अपने सर्विस एरिया में प्रचार-प्रसार हेतु योजना का जानकारी का फ्लैक्स लगवाना सुनिश्चित करंे तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से मुनादी भी कराएं। 07 सितंबर को जिले के सभी 448 शासकीय उचित मूल्य की दूकान में अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का केवाईसी फार्म भराकर उज्लवला योजना-2-0 से जोड़ा जाएं। जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही जनहितकारी केन्द्रीय योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में कलेक्टर को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने अवगत कराया कि जिले में 1 लाख 15 हजार पात्र हितग्राहियों को उज्जवला योजना प्रथम चरण में लाभ प्रदान किया जा चुका है और द्वितीय चरण में लगभग 71 हजार 500 लोगो को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है] जिसमें लगभग 5 हजार 407 लोगो का केवाईसी तैयार है और 67 हजार पात्र हितग्राहियों का केवाईसी महा-अभियान चलाकर 14 बिन्दुओं पर आधारित घोषणा बिन्दुओं पर भरा जाएगा। उज्जवला योजन-2-0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का ईकेवाईसी मान्य होने पर उन्हें निःशुल्क गैस सिलेण्डर एवं चूल्हा प्रदान किया जाएगा कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेन्सी संचालको की बैठक लेकर तथा कार्ययोनजा बनाकर उज्जवला योजना-2- 0 को जन-जन पहुचाएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा] अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री नरेन्द्र सिंह] जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाण्डेकर] अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा सहित जिले सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे तथा वर्चुअल माध्यम से जिले के अन्य अनुविभागीय अधिकारी] सीईओ जनपद] सीएमओ नगर पालिका भी बैठक में सम्मिलित हुए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper