भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर 14 प्रकरण कायम

218
Above News

शहडोल ।जिले के वृत्त शहडोल ए एवम बी में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई जिसमें अमित साकेत के घर से 2 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब प्रीति जैसवाल के घर से 2लीटर हाथ भट्टी शराब रानी जैसवाल के घर से 3लीटर हाथ भट्टी शराब नीरज नायक के होटल से तीन बीयर नीलू डीमर 3 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब सावित्री बर्मन के घर से 4लीटर हाथ भट्टी शराब सावित्री चौधरी 2लीटर हाथ भट्टी शराब राज पल्ले के घर से 3लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब ज्योति चौधरी के घर से 2लीटर हाथ भट्टी शराब विजय बर्मन 4लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब अश्विनी जैसवाल के घर से 6लीटर हाथ भट्टी शराब गीता जैसवाल के घर से 3लीटर हाथ भट्टी शराब अंसुइया के घर से 3लीटर हाथ भट्टी शराब कुसुम बाई के घर से 4 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर 14प्रकरण कायम किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)के तहत कार्यवाही की गई।*
जप्तशुदा 410लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब की अनुमानित कीमत 6150/- रुपए है।

कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में की गई।
जिसमें सहयोगी आबकारी मुख्य आरक्षक श्री प्रकाश मरावीआबकारी आरक्षक श्री गोपाल मरावी शोभारानी एवम रघुवंश प्रसाद शुक्ल साथ रहे।*

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper