डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर की 17 बस्तियों में नगर निगम द्वारा दोनों समय कराया गया छिड़काव!
निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज 112 के विरूद्ध की कार्रवाई
डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए निगमायुक्त संदीप जीआर के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमों ने आज गुरुवार को भी उन क्षेत्रों में सुबह और शाम कीटनाशक दवाओं का सघन छिड़काव किया जहाँ डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का फैलाव अधिक है।
नगर निगम की अलग-अलग टीमों ने आज जिन क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया उनमें अहमद नगर, गोहलपुर, करियापाथर, कॉंचघर, रॉंझी, अमखेरा, धनी की कुटिया, मिलौनीगंज, कोतवाली, झंण्डा चौक रॉंझी, सिविल लाइन, हेड पोस्ट आफिस के आस पास, घमापुर, पिपरिया, दयानंद सरस्वती वार्ड आदि शामिल हैं ।
निगमायुक्त के सख्त निर्देश पर आज निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गयी एवं जुर्माने के रूप में 8 हजार 2 सौ 50 रुपये की वसूली की गयी।
निगमायुक्त ने नागरिकों से की अपील :-
नगर निगम द्वारा मच्छरों के विनिष्टिकरण के लिए बड़े पैमाने पर छिड़काव का कार्य लगातार किया जा रहा है। निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर किये जा रहे छिड़काव तथा साफ-सफाई के कार्यों में शहर के सभी नागरिकों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है । निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने घरों के अंदर, बाहर एवं छतों पर अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें। पुराने कटे-फटे टायर का संग्रहण न करें और आसपास स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रशासन को प्रदान करें।





Subscribe to my channel
Comments are closed.