भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने ब्यौहारी जनपद के भमरहा-2 के आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

314
Above News

शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के वनांचल क्षेत्र ग्राम भमरहा-2 के आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती भमरहा-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग नहीं होने, आंगनवाड़ी भवन की रंगाई पुताई वर्षो से नहीं कराए जाने तथा आंगनवाड़ी केंद्र में विद्युत व्यवस्था तथा सीसी रोड नहीं होने पर सचिव श्री लोकेश पटेल को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में 20 लाख रूपए के उपलब्ध होने पर भी इस तरह की बदहाली एवं व्यवस्था बनाए रखना कदाचरण की श्रेणी में आता है। उन्होंने सीईओ एवं सचिव को 17 दिवस का समय देकर उक्त कमियों की पूर्ति कराए जाने एवं कार्य की प्रगति की तीन-तीन दिवस में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन कार्यों में लापरवाही बरतने हेतु सरपंच और सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए एक मौका दिया है तथा सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि यदि इस अवधि में कार्य नहीं कराया जाता तो संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डॉक्टर मदन त्रिपाठी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, पंचायत समन्वयक श्री आर पी पांडे तथा बीसी श्री राहुल द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper