आबकारी विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजौरे के मार्गदर्शन में जिले में कच्ची व अवैध मदिरा व्यवसाय पर कठोरता से अंकुश लगाए जाने को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी वृत्त बुढार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोढ़ड़ी, राघवपुर केरहा, बेहगढ़ में विशेष अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों पर अबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त दबिश देकर 185 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 6 प्रकरण कायम किया गया।आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के अंतर्गत कुल 6 प्रकरण कायम कर विधिवत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुरेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में किया गया तथा जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक श्री बीआर सिंह, मुख्य आरक्षक श्री संतोष परिहार, आरक्षक श्री अजय वर्मा एवं आबकारी आरक्षक श्री राजेंद्र सिंह श्री बाबूलाल नापित साथ में रहे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.