कलेक्टर ने जनपद गोहपारू में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रगति की समीक्षा
बीएलओ सूची की एक्सेल शीट लेकर घर-घर वैक्सीनेशन अपडेट करें सभी बीएलओ-कलेक्टर
शहडोल- जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के सभागार में जनपद पंचायत गोहपारू के सभी 58 ग्राम पंचायतों में कोविड वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू ने अवगत कराया कि जनपद पंचायत गोहपारू में 82207 मतदाता हैं जिसमें कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम टीका 65366 तथा द्वितीय टीका 9743 लोगों को लगाया जा चुका है। कलेक्टर ने बैठक निर्देशित किया कि बीएलओ रजिस्टर सूची की एक्सेल शीट की छाया प्रति लेकर उन मोहल्ले टोले में जाएं, जहां वैक्सीनेशन से वंचित लोग अधिक हैं तथा घर-घर दस्तक देकर सूची की एक्सेल शीट लेकर 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन स्टेटस वेरीफाइड करें। साथ ही एक्सेल शीट में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, वैक्सीनेशन की तिथि, द्वितीय डोज, टीकाकरण की संभावित तिथि आदि दर्ज करें और टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दें। बैठक में विभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती दिव्या त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.