भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्रीमती वंदना वैद्य बनी शहडोल की नई कलेक्टर ,कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह शहडोल का स्थानांतरण

543
Above News

शहडोल।मध्यप्रदेश सरकार ने 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया है. इसके ठीक बाद 34 IPS अफसरों के भी तबादले किए गए है। लंबे समय से टलते आ रहे बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। शनिवार शाम को जारी आदेश में 14 जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। कुल 27 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश सरकार 2 दर्जन से अधिक कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें शहडोल कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह को यहां से स्थानांतरित करके उन्हें उपसचिव बनाया गया है, वहीं उनकी जगह श्रीमती वंदना वैद्य को शहडोल कलेक्टर का प्रभार दिया गया है। 2009 के बैच की श्रीमती वंदना वैद्य इससे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर में सचिव के पद पर थी।वहीं होशंगाबाद से धनंजय सिंह भदौरिया और सागर कलेक्टर दीपक सिंह सहित नौ कलेक्टरों को मंत्रालयों में या अन्य विभागों में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने एक दिन पूर्व ही सिविल सर्विस बोर्ड का गठन किया था। लिस्ट में अशोकनगर कलेक्टर अभय कुमार वर्मा, सागर कलेक्टर दीपक सिंह, आलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, नरसिंहपुर कलेक्टर वेदप्रकाश, शहडोल कलेक्टर सतेंद्र सिंह, सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प, रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, विदिशा कलेक्टर डा पंकज जैन, बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य और निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव का नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट ..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper