अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध 35 हाईवा, 01 पॉकलेन मशीन, 01 पनडुब्बी/मोटरबोट, D1 बोलेरो वाहन जप्त 10 करोड़ रूपये के वाहन जप्त
वंशिका कंपनी के जी.एम. अजीत जादौन ,मैनेजर खान पर दर्ज हुऐ आपराधिक मामले
अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.(7999140850)
शहडोल।10 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त ,दर्जनों वाहन भी पकड़ाए, दर्ज हुए आपराधिक मामले खनिज कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ।भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा Sand mining management guideline 2016 तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्माण प्राधिकरण द्वारा परिपत्र 1136 दिनांक 14.06.2019 जारी कर जिला स्तर पर स्थानीय परिवर्तनों के अनुसार नदियों में रेत खनन पर प्रतिबंध हेतु मानसून की अवधि पुनर्निधारण करने के निर्देश दिये गए हैं। जिले में अधीक्षक, भू-अभिलेख से दिनांक 14.06.2021 की स्थिति में जिले में हुई वर्षा के प्राप्त आंकड़े के अनुसार वर्तमान में जिले में मानसून पूर्ण रूप से सकिय नहीं होने से कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिलाशहडोल के आदेश दिनांक 14 जून 2021 के अनुसार जिले में नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध हेतु मानसून अवधि दिनांक 30.06.2021 की मध्य रात्रि से दिनांक 01.10.2021 तक निर्धारित की जाकर नदियों से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के द्वारा प्रकरण क. 606/18 दिनांक 15.04.19 के अनुसार सोन नदी से रेत उत्खनन/परिवहन में संलिप्त वाहन, मशीनरी जप्त करने के साथ ही उन्हें राजसात किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।उक्त आदेशों को ताक में रखते हुए सोन नदी में लगातार अवैध उत्खनन/परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी कम में दिनांक 10.09.2021 को रात्रि के समय पुलिस अधीक्षक शहडोल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पौंड़ी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जिसे पुलिस अधीक्षक शहडोल ने कलेक्टर जिला शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया।
थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पौड़ी की घटना
पुलिस अधीक्षक शहडोल तथा कलेक्टर जिला शहडोल के द्वारा पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने हेतु एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर, थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अनिल पटेल तथा तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु देर रात ग्राम पौड़ी स्थित रेत खदान पहुंची। मुख्यालय शहडोल से अपर कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य भी ग्राम पौड़ी एसडीएम जयसिंहनगर दिलीप पाण्डेय थाना प्रभारी जयसिंहनगर नरबद सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी सीधी बृजेन्द्र मिश्रा के साथ पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सेमरपाखा/पौड़ी कलां में प्रवाहित सोन नदी में अवैध रूप से रेत खनिज के उत्खनन व परिवहन करते हुए 15 हाईवा एवं 01 पोकलेन मशीन तथा 01 पनडबी/मोटर बोट (पानी से रेत पृथक करने का उपकरण) जप्त की गई। अंधेरे का फायदा उठाकर 09 हाईवा ट्रकों के चालक हाईवा में रेत सहित तथा 11 खाली हाईवा ट्रक उमरिया सीमा की ओर भाग रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
अवैध रेत को वैध बनाने हेतु हेतु प्रयुक्त पर्चियां एवं दस्तावेज भी जप्त
इस दौरान अवैध रेत उत्खनन परिवहन कार्य में संलिप्त सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्र. एमपी 18 वाई 3599 भी प्राप्त हुई। मौके से पर्चियां व रसीद कट्टै बरामद हुए जिनका प्रयोग रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत को वैध करने हेतु किया जा रहा था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चन्द्र सागर तथा पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश गोस्वामी मौके का निरीक्षण करने ग्राम पौंडी थाना ब्यौहारी पहुंचे। जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन/परिवहन करते हुए कुल 11 हाईवा खाली ट्रक एवं 24 हाईवा ट्रक रेत से भरे हुए, 01 पोकलेन मशीन, 01 बोलेरो वाहन तथा 01 पनडुब्बी मशीन जप्त किया गया जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 करोड़ 50 लाख रूपये है। मौके से अवैध रेत को वैध बनाने के लिए प्रयुक्त रसीद कट्टे व पर्चियां भी जप्त किये गए हैं।
संयुक्त बडी कार्यवाही हुयी है
इस संबंध मे जब जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा से जब चर्चा की गयी तो उन्होने बताया की संयुक्त जिले मे बडी कार्यवाही हुयी है ।खदान वंशिका की है रही बात पनडुब्बी की तो बगल से लगी उमरिया जिले की खदान भी है तो यह अपन नही कह सकते है कि पनडुब्बी शहडोल की है या उमरिया की है ग्राम जरवाही के बटली मे जो पनडुब्बी जप्त कि गयी थी ये वही पनडुब्बी है या नही ये तो जांच का विषय है जांच अभी चल रही है जांच पुरी होजाऐगी तो हम आपको बतादेगे।जो कल संयुक्त कार्यवाही की गयी है उनकी जांच चल रही है। अकेले खनिज विभाग कार्यवाही नही कर सकता है। सुप्रिम कोर्ट के आदेशानुसार राज्य,संभाग,जिले मे टास्क फोर्स होती है जिसमे अन्य विभाग मिल कर कार्यवाही करते है।आप देख सकते है कि पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन पर बडी कार्यवाही है।
वंशिका कंपनी के जी.एम. अजीत जादौन मैनेजर खान एवं उमरिया मे मैनेजर भूपेन्द्र सिंह दर्ज हुए आपराधिक मामले
पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही उपरांत षड़यंत्र तथा छलपूर्वक कूटरचना कर सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण करने वाले वंशिका कंपनी,वंशिका कंपनी के जी.एम. अजीत जादौन, मैनेजर खान, जप्तशुदा ट्रकों के मालिक एवं चालकों के विरूद्ध थाना ब्यौहारी में धारा 379, 414, 420, 465, 467, 488, 120-बी भादवि, 4/21 खनिज अधिनियम, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध न केवल शहडोल जिले में पुलिस तथा राजस्व की टीम द्वारा संयुक्त ऑपरेशन कर वृहद् कार्यवाही की जा रही थी तत्समय जिला उमरिया के थाना मानपुर क्षेत्रांतर्गत भी अवैध रेत परिवहन/ उत्खनन/भण्डारण की सूचना प्राप्त होने पर शहडोल पुलिस ने थाना मानपुर जिला उमरिया को सूचित किया तथा स्वयं मौके पर थाना मानपुर की पुलिस के साथ मौजूद रहकर अवैध रेत उत्खनन/ परिवहन/भण्डारण करते हुए 03 पोकलेन मशीन तथा 04 ट्रक जप्त किये तथा मैनेजर भूपेन्द्र सिंह समेत वाहनों के मालिक एवं चालकों के विरूद्ध धारा 188, 379, 414, 34 भादवि 4/21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के विरूद्ध शहडोल पुलिस द्वारा सतत् कार्यवाहियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अवैध गतिविधियों में पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जिले के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया था। जिनके निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक तक जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के 268 प्रकरणों में ट्रेक्टर/ट्रॉली, डंफर/हाईवा/ट्रक, जेसीबी, 01 पोकलेन, पनडुबी/मोटरबोट, 01 बोलेरो जप्त की गई है जिनमें भंडारित रेत की मात्रा कुल 1250 घनमीटर है। अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चन्द्र सागर, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में, अपर कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के निर्देशन में एसडीएम जयसिंहनगर दिलीप पाण्डेय, एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर के नेतृत्व में तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल, थाना प्रभारी ब्यौहारी अनिल पटेल, थाना प्रभारी जयसिंहनगर नरबद सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी सीधी बृजेन्द्र मिश्रा, खनिज निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा के साथ राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध ऐतिहासिक कार्यवाही की गई हैं। अवैध रेत उत्खनन में अंकुश लगाने के साथ ही उक्त कार्यवाही से जलीय जीव जन्तु तथा नदियों को सुरक्षित किया गया है।





Subscribe to my channel
Comments are closed.