भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घर मे घुस कर महिला के साथ मार पीट कर किया लहू लुहान लगे कई टांके 

399
Above News

शहडोल।जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम चितुहला से एक मामला सामने आ रहा है जहाँ एक महिला को गांव के दबंग ने घर मे घुस कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया वार इतना तेज था कि महिला के कई टांके लग गये ग्राम चितुहला निवासी अनिल त्रिपाठी की पत्नी रामलली त्रिपाठी जो कि आशा कार्यकर्ता है और अपने घर में थी पहले आरोपी ने उसके पति का गला पकड़ा फिर रामलली पर हमला बोल दिया  हमला गांव के दबंग भोले मिश्रा ने किया जो कि लगातार गाली गलौज कर धमकी दे रहा था खुदको पुलिस का खास आदमी बता रहा है और रिपोर्ट करने पर जानसे माराने को बोल रहा है पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और कठोर कार्यवाही की मांग की है। तो क्या भोले मिश्रा के आगे बेबस बुढार पुलिसअपराधी खुलेआम एक महिला को घर मे घुस कर लहू लुहान किया और पुलिस हाँथ में हाँथ धरे बैठी है। इससे साफ जाहिर है कि बुढ़ार पुलिस मुँहदेखी कार्यवाही कर रही है।और अपराधियो से याराना निभा रही है।

नाम मात्र की हुई कार्यवाही
बुढ़ार पुलिस के द्वारा 294 323 506 की कार्यवाही करते हुए नाम मात्र की कार्यवाही की है जबकि अपराधी के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई और इतना मारपीट किया कि सर पर हमला किया और पूरा खून ही खून कर दिया इसके बाद भी पुलिस को यह दशा नहीं दिखाई दी पुलिस ने नाममात्र की कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की है अब देखना यह है कि पूरे मामले में क्या होता है क्योंकि इस पूरे मामले की जानकारी एडिशनल एसपी शहडोल को दी गई है पीड़ित के परिवार ने एडिशनल एसपी शहडोल मुकेश वैश्य को शिकायत करते हुए अपनी आपबीती बताई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper