भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

“अंत्योदय दिवस” के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

267
Above News

शहडोल:-भारतीय जनता पार्टी बिजुरी नगर द्वारा आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वीं जन्मजयंती के सुअवसर पर ‘सूर्य मंदिर देवी तालाब’ में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, स्वच्छ बिजुरी-स्वस्थ बिजुरी का जन जन को संदेश दिया गया, इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में भी उपचाररत मरीजों को फल वितरित किया गया तथा आंगनबाड़ी में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी एवं बिजुरी नगर के कोरोना टीकाकरण केन्द्र सामुदायिक भवन में भी जाकर लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया व महाटीकाकरण अभियान 4.0 को भी सफल बनाने हेतु नगर के लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की अपील की गई ।

उक्त कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन “मुक्की” की अगुवाई में सम्पन्न हुआ, श्री जैन ने कहा कि आज हम सभी के श्रद्धेय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय” जी की जन्मजयंती पर उनका पुण्यस्मरण कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व द्वारा ‘सेवा-समर्पण’ के अंतर्गत ऐसे विभिन्न आयोजनों में हम सभी सम्मिलित हुए तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानव एकात्मवाद व अंत्योदय का सिद्धांत हम सबके लिए एक प्रेरणादाई सिद्धांत है, भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करने के लिए निरंतर गतिमान है, अंतिम छोर में बसे व्यक्ति तक भी योजना का लाभ पहुंचे, विकास की किरण पहुंचे, उसे भी शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। इस मंशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में कार्य कर रही हैं, उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री रिंकू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गयबोध मिश्रा, जिला मंत्री गुंजन साहू, कैलाश कोल, कोमल सोनी, रवि कुशवाहा, संजीव पाण्डेय, भूपेन्द्र तिवारी, आशीष तिवारी, भीम विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, संजय यादव, शिवम सिंह, सूरज पनिका, भीम विश्वकर्मा, निखिल सैनी, प्रकाश यादव, जगदीश केवट, विनोद नामदेव, रामनारायण पाल, मनोज यादव, अजीत सिंह, राहुल सिंह ,राजा देवानी सत्येंद्र सोनी, राहुल सिंह, भैया लाल प्रजापति, बबीता पाण्डेय, सत्येंद्र सोनी आफताब आलम, मनीष मिश्रा, संदीप अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper