रोड पर खडे ट्रक,टेलरों से हो सकती अप्रिय घटना जिम्मेदार कौन…?
शहडोल। जहां जब कोई उद्योग खुलता है वहां खुशहाली आती है एैसा माना जाता है पर यहां मामला बिल्कुल उल्टा देखने को मिलता है जब से ग्राम पंचायत खैरहा मे दामिनी कोयला खदान एवं खैरहा कोयला खदान खुले है तब से हर तरफ परेशानी के अलावा कुछ नही देखने को मिल रहा है ।फिर चाहे सडक की समस्या हो या पानी की समस्या हो पर देखने वाला कोई नही है वही सडको पर खडे ट्रक ,टेलरो से ग्रामिणो को काफी परेशनीयां होती है कईबार दुर्घटना भी हो चुकी है पर कालरी प्रवंधन ग्रामिणो की समस्या पर ध्यान नही देता है ।
ग्रामिण क्षेत्र मे भारी वाहनो का मेला
शासन की गाईड लाईन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रो की सडको पर भारी वाहनो की आवाजाही पर प्रतिबंध है इसके बाबजुत दामिनी एवं खैरहा कोयला खदान से निकलने वाले भारी वाहन दिन रात इन सडको पर दौडते है जिससे ग्रामिण अंचल की सडको मे बडे बडे गड्ढे स्वयं देख सकते है वही दामिनी कालरी के पास सडक मे खडे वाहनो से ग्रामिणो को होती है परेशनी जिसकी शिकायत भी ग्रामिणके द्वारा खैरहा थाना प्रभारी से कि गयी पर सब बे असर सा दिख रहा हैै ।
गाडीयां मैने नही खडी करवाई ,पुलिस क्यो नही करती कार्यवाही
दामिनी कालरी के टेकनिकल इस्पेक्टर (टीआई) से भी कईबार ग्रामिणो ने कहा तो दामिनी कालरी के दबंग टीआई सीधे कह देते है गाडीयं मैने नही खडी करवायी है आप पुलिस से बोलिये ये पुलिस का काम है हमारी गाडींया कालरी परिसर मे खडी होते है कोई अगर सडक पर गाडिंया खडी करता है तो मै क्या करु हमने नही बुलाई है गाडीयां । वही दामिनी कालरी के पास लंबी लाईनो से खडे होते है ट्रक, टेलर कभी होसकती बडी अप्रिय घटना।यहां तो मानो एैसा लगता है कि टीआई चंद्रिका कचेर की दबंगयी के आगे प्रसाशन चुप्पी साधे बैठा है क्यो अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदा कौन होगा ।
कोल प्रवंधन के नियमो की धज्जिंया उडाता टीआई
जहां कोल प्रवंधन ने कोयले कि बिक्री पर कई प्रकार के नियम भी बनाये है कोई भी डियो हो बैंकर से सिधी कोयला ट्रको,एवं,टेलरो मे लोड करना है ।पर दबंग टीआई चंद्रिका कचेर दामिनी कालरी मे खुदका नियम चलाते है विशेष सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लेबर लगाकर कोयला छंटवाकर ट्रको मे लोड नही करना है पर रुपया कमाने के चक्कर मे टीआई साहब कोलप्रवंधन के नियम को दरकिनार कर कोयला छंटवाकर ट्रको मे लोड करवाते है जिसका रुपया ट्रंस्पोटरो से वसुला जाता है वही कालरी प्रवंधन को भी जानकारी है पर सब चुप्पी साधे है आखिर क्यो तो क्या दबंग टीआई चंद्रिका कचेर के आगे सब बेबस से नजर आरहे है।दामिनी कालरी मे काले हिरे के खेल मे लाखो का हो रहा गोलमाल पर दामिनी कोल प्रवंधन ने चुप्पी क्यो साधी ।
इनका कहना है ।
मैने कालरी प्रवंधन को लेटर जारी किया था कई बर बोल चुका हूं गाडियों का चलान भी कर चुका हूं और इस समस्या से उच्य अधिकारीयो को सूचना भी दे चुका हूं अगर कोई घटना घटती है तो कालरी प्रवंधन पर वैधानिक कार्यवाही करुगा।
उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा
हम उतनी ही गाडियां मगाते है जो हमारे परिक्षेत्र मे खडे कर सके रही बात बाहर खडी गाडीयो की तो उन गाडीयो से हमे कोई मतब नही है गाडी वाले रोड टैक्स जमाकरते है ये आर्टीयो और पुलिस का मैटर है हम इसमे कुछ नही कर सकते रही बात कालरी की तो मै अभी आया हूं देखता हूं ।
अरविंद कुमार सिन्हा सबेरीया मैनेजर बंगवार




Subscribe to my channel
Comments are closed.