भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी यात्रा सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

236
Above News

भाजपा सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अर्थी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

शहडोल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह के नेतत्व में विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी व प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा अर्थी यात्रा निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
तथा पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
आज कांग्रेस जनो द्वारा संभागीय मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने भारतीय जनता पार्टी कि सरकार को जनविरोधी बताते हैं जमकर विरोध प्रदर्शन किया, तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बतलाए है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी के मंशानुसार आज 25 सितंबर को शहडोल मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमे मुख्यालय की समस्याओं के अलावा जिले की जनता की समस्याओं को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष आज़ाद बहादुर सिंह ने कहां के जिले में कई समस्याएं हैं। लेकिन उसके निदान के लिए केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारें आंखें मूंदे हुए हैं।
कोरोना महामारी में जान गंवाने वालों परिवारों को मुआवजा नहीं मिल रहा है । मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने मैं उन्हें दर दर की ठोकर खानी पड़ रही है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। महंगाई अपने चरम पर है।
विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। अवैध कार्य पूरे जिले में संचालित हो रहे हैं ।
रेत माफियाओं को सरकार बढ़ावा दे रही है।
लोगों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं रह गया है। बेरोजगारी चरम पर है।
नगर पालिका अपने दायित्व को सही रूप से निर्वहन नहीं कर रही है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 कोनी जहां के रहवासी विगत 100 वर्षों से बसे हुए हैं उन परिवारों को जमीन का पट्टा नसीब नहीं हो रहा है। वह मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिला प्रशासन बार-बार पट्टा मुहैया कराने मामले में आनाकानी कर रहा है। कांग्रेश की मांग है की कोनी क्षेत्र में बसे व शहर तथा जिले में निवासरत सभी पात्र व्यक्तियों को जिला प्रशासन अति शीघ्र पट्टा मुहैया कराए।
उन्होंने कहा की जिला कांग्रेस द्वारा कई वार्डो की समस्याओं को लेकर आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सरकार के गलत नीतियों से जनता ऊब चुकी है महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं जो आज तक कांग्रेस की सरकार में नहीं बड़े
इस अवसर पर कई कांग्रेश जनों द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर दिए गए ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया है की, कोविड-19 के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
2- कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को ₹7500 महीना दिया जाए।
3- तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं।
4- डीजल रसोई गैस से एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाए।
5- देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कंपनियों को निजी हाथों में सौंपना बंद करो।

6- सुक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए।
7- महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं।
8- युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्य योजना बनाएं।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी के निर्णयानुसार जिले में लगे उद्योगों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार साथियों को अपने संस्थान में 70% शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं।
9- जिले में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए साथ ही ग्रामीण अंचलों में 7 से 8 घंटे तक लगातार विद्युत प्रवाह बंद रहता है, जिसे ठीक किया जाए ग्रामीण अंचल में बिजली एक फेश दिए जाने से किसानों को परेशानी और कृषि कार्य में रुकावट पैदा हो रही है, सिंचाई व्यवस्थाओं को लेकर कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। अतः किसानों को राहत दी जाए इसकी सुनिश्चितता सरकार तय करें।
11- जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में वायरल फीवर सर्दी-जुकाम मलेरिया डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है इसके रोकथाम के लिए संबंधित विभाग में कसाव लाना चाहिए यह हम सरकार से एवं जिला प्रशासन से अनुरोध करते हैं अन्यथा यह महामारी का रूप न ले ले इससे सतर्कता बरतने के साथ ही उचित कदम उठाए जाएं यदि यह मांगे पूरी नहीं होती तो कांग्रेस कमेटी आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन में प्रमुख रूप से ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप जनपद पंचायत बुढ़ार के अध्यक्ष ललन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शिल्पी अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम ,जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे, एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य गण, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गण , नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस पार्षद, एनएसयूआई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आईटी सेल पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक, सेवादल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता जिले भर के कांग्रेस जन, द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सम्मिलित होकर अपना आक्रोश जताए ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper