ग्राम जरवाही के बटलीघाट से अवैध उत्खनन करते 4 वाहन किये जब्त
ज्ञानेद्र द्विवेदी की खास रिपर्ट…..
शहडोल। थाना क्षेत्रांतर्गत 29 सितम्बर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी बटलीघाट सें कुछ लोग रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे है। जिस पर बुढ़ार पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोन नदी बटलीघाट में जाकर देखा तो जेसीबी, हाईवा एवं दो डग्गियों से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर डग्गी वाहन क्र. एम. 18 जी.ए. 5179, डग्गी क्रं. एम.पी. 18 जी.ए. 4368 का चालक, हाईवा क्रं. एम.पी. 65 एच. 0146 का चालक राजेन्द्र सिंह पिता जयबीर सिंह निवासी सरई जिला अनूपपुर से पूछताछ करने पर बताये कि वे लोग दादू सिंह उर्फ रमेश सिंह निवासी बुढ़ार एवं विराट गर्ग निवासी शहडोल के कहने पर रेत उत्खन्नित एवं परिवहन कर रहे है।
डग्गी वाहन क्रं. एम. 18 जी.ए. 5179 के पीछ नम्बर प्लेट की जगह एम.पी. 18 जी.ए. 7051 एवं डग्गी क्रं. एम.पी. 18 जी.ए. 4368 के पीछे एम.पी. 18 जी.ए. 8053 अंकित होना पाया गया। खनिज विभाग के लेखों के अनुसार बटलीघाट सोन नदी में कोई रेत खदान वैधानिक रूप से स्वीकृत नहीं है। उपरोक्त लोगों के द्वारा छलपूर्वक नम्बर लेख कर अवैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन करते पाये जाने से उक्त कृत्य भा.द.वि. एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक प्रभात पट्टा, हमराह स्टाफ संदीप जायसवाल, राजकुमार बैगा, निरीक्षक थाना प्रभारी बुढ़ार राजेशचन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह, आरक्षक रंजीत सिंह, मयंक मिश्रा एवं जयकृष्ण चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





Subscribe to my channel
Comments are closed.