शा. इंदिरा गांधी कन्या गृह विज्ञान महाविद्यालय शहडोल के प्राचार्य को एनएसयूआई के नेतृत्व छात्रों ने ज्ञापन सौंपा
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )
शहडोल। एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों से संबंधित विभिन्न मांगो को लेकर शा. इंदिरा गांधी कन्या गृह विज्ञान महाविद्यालय शहडोल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम जी के मार्गदर्शन में एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हेमंत शर्मा के नेतृत्व एवं युवा कांग्रेस महासचिव निशांत जोशी की उपस्थिति में शासकीय इंदिरा गाँधी कन्या गृह विज्ञान महाविद्यालय शहडोल में अध्ययनरत छात्राओं के हित मे विभिन्न मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
मांग निम्न प्रकार है –
1. महाविद्यालय में संगीत पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने हेतु अग्रिम कार्रवाई की जाए।
2. महाविद्यालय में एन.सी.सी. प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाए।
3. छात्राओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस चौकी की व्यवस्था कराई जाए।
4. महाविद्यालय में भवन/कक्षा की हालत जर्जर हो गई हैं, जिसे जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाए
5. महाविद्यालय में समय-समय पर खेलों का आयोजन कराया जाए।
6. छात्राओं की छात्रवृत्ति शीघ्रातिशीघ्र दिलाने की कार्रवाई की जाए।
7. नियमित प्राध्यापक शैक्षणिक समय पर महाविद्यालय नहीं आते हैं, समय पर उपस्थित होने के निर्देश जारी किए जाएं।
8. पुस्तकालय में स्नातक की yearly बुक उपलब्ध कराई जाए।
9. महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की प्रवेश क्षमता में 50% की वृद्धि की जाए।
10. एनएसयूआई को महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष लगाने की अनुमति दी जाए।
उक्त अवसर पर एनएसयूआई से रिदा परवीन, प्रतिभा सोनवानी, आयशा परवीन युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, मोहन अहिरवार, विकास चर्मकार उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.