भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल

226
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )

शहडोल -आज जयभोरम ट्रेवल्स की बस क्रमांक व्हीपी 66 टी 6898 लखनऊ से बिलासपुर (कवर्धा) जा रही थी। प्रातः लगभग 4:00 बजे रीवा रोड बाणसागर जगमल व्यवहारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में लगभग 40-50 यात्री थे, जिनमें से गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं हुआ तथा सामान्य रूप से 6 व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को मिला उन्होंने तत्काल एसडीएम ब्यौहारी, एसडीओपी ब्योहारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर यात्रियों को चिकित्सालय में भर्ती करवाने तथा उनके भोजन, पानी इत्यादि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मौके पर एसडीएम एवं एसडीओपी ब्यौहारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया जिसमें से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं तथा शेष को छोटी, मोटी चोट एवं खरोच आई है। अनुविभागीय अधिकारी ब्योहारी ने सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती किए गए यात्रियों के स्वास्थ्य के संबंध में बीएमओ ब्योहारी से जानकारी प्राप्त की तथा बीएमओ ब्योहारी को उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper