भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोड नहीं तो टैक्स नहीं – अनुपम गौतम

998
Above News

शहडोल जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा विनम्र निवेदन किया जाता है कि आखिर कब तक शहडोल की भोली भाली जनता से टोल वसूली के नाम पर हमेशा लूट होती रहेगी | इस वसूली का सबसे बड़ा कारण आपकी और हमोरी ख़ामोशी है| हमारे सीधेपन का नाज़ायज़ फायदा उठाकर पहले भी रोहनिया, टेटका नाकों पर टोल के नाम पर वसूली की जाती रही है जिसका सीधा असर हमारे ज़िले की आम जनता के ऊपर पड़ता है।

एक बार फिर से टोल के नाम पर अवैध वसूली का काम 20 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है| जबकि आज भी सड़कों में बड़े बड़े जानलेवा गड़ढे मौजूद हैं| ऐसी चरमराती व्यवस्था में जहाँ पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं वहां जिले में दो और टोल खोलना ऐसी सड़क के लिए जहाँ सड़क में गड़ढ़े नहीं गड़ढ़ों में सड़क है, ये जिलेवासियों साथ सौतेला व्यव्हार है| टोल के मामले में हमेशा शहडोल की जनता के साथ छलावा होता आ रहा है लेकिन अब हमें बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

समस्त जिलेवासियों से, समस्त वर्गों से, समस्त समाज के वरिष्ठों से निवेदन हैं कि इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक मात्रा में सम्मिलित होकर जिले के इस आंदोलन को सफल बनाएं।आइये आप और हम अपने हक़ कि लड़ाई लडे और इस जनअभियान में शामिल हों। जब रोड नहींतो टैक्स_नहीं दिनांक 20/10/2021 समय दोपहर 1 बजे स्थान रोहनिया टोल प्लाजा रीवा रोड शहडोल (मध्य प्रदेश)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper