अत्याधुनिक तकनीक से हुआ पैर की हड्डी का जटिल आपरेशन, मेडिकल कालेज में अस्थिरोग की सेवाए हुई शुरू।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में अस्थि रोग विभाग में टिबिअल इंटरलॉक नेलिंग आज सोमवार को सफलता पूर्वक किया गया। इस जटिल आपरेशन को डॉ राजेश तेम्भूर्णिकर (विभागाध्यक्ष), डॉ विनय ओडाम, डॉ प्रदीप पाठक, डॉ सौरभ सिसोदिया, डॉ राकेश प्रजापति की टीम ने सम्पन्न किआ। डॉ करुणा तिवारी, डॉ स्नेहा गुप्ता एनेस्थीसिया विशेसज्ञ ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ मिलिंद शिरालकर एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ नागेन्द्र का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस जटिल सफल ऑपरेशन के सम्बंध में जानकारी देते हुए मेडिकल कालेज के डीन डॉक्टर शिरालकर ने बताया कि पैतीस वर्षीय लल्लू बैगा के पैर की हड्डी एक्सीडेंट में फ्रैक्चर हो गई थी । जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया था जिसका आपरेशन अत्याधुनिक उपकरणों एवं अत्याधुनिक मिनिमल इनवेसिव तकनीक से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
मरीजो को अस्थिरोग की सेवा मिलना शुरू।
चिकित्सा महाविद्यालय में अस्थि रोग विभाग की सेवाएं पूर्णतः प्रारम्भ हो चुकी है, जिसमे ओ पी डी, वार्ड, इमरजेंसी के साथ ही अब आपरेशन थिएटर की सुविधाएं भी अब जनता को मिलना प्रारम्भ हो चुकी है। चर्चा में बताया गया कि आगे भी जटिल से जटिल आपरेशन अत्याधुनिक तरीके से किए जाएंगे। निश्चित ही मेडिकल कालेज में शुरू हुई इन स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजो को काफी राहत मिलेगी । उन्हें अब यहां वहां भटकना नही पड़ेगा ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.