पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ।

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल – आज प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना पीएमएसबीवाई का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गया। वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के उद्बोधन को कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में तथा सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वैलनेस सेंटर तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्र में देखा गया। इस दौरान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिरालकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर सहित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.