जयपुर से दंडवत यात्रा पर निकले बुजुर्ग रामहँस पहुंचे
अनुपपुर
अनुपपुर। राजस्थान के ग्राम खण्डीप जिला सवाई माधोपुर तहसील दन्नापुर से 29 अप्रैल 2021 से लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा पर जनकल्याण के उद्देश्य से दंडवत यात्रा में निकले बुजुर्ग रामहँस अपनी भाँभी राम विलासी के साथ आज 31 अक्टूबर 2021 को अनुपपुर जिला मुख्यालय पहुंचे जो अभी तक 770 किलो मीटर की यात्रा दंडवत कर चुके हैं। जो आगे लगभग 730 किलो मीटर की यात्रा तय कर जगन्नाथ पुरी के दर्शन कर यात्रा सम्पूर्ण करेंगे।
बाबा श्री राजहंस ने बताए कि 29 अप्रैल को राजस्थान के ग्राम खण्डीप ग्राम से करौली धौलपुर मुरैना,झांसी, दतिया,नौदानीपुर,नौगांव, किशनगढ़,जैतपुर सेमरिहा,शाहनगर होकर कटनी चंदिया उमरिया शहडोल, बुढार अमलाई होते हुए आज अनुपपुर पहुंचे हैं।
अनुपपुर में कई समाजसेवियों ने उन्हें प्रणाम किया कुछ ने फल फूल दिए, कुछ ने बिस्किट चाय पानी से उनकी सेवा करने को आतुर नजर आए कुछ समाजसेवियों ने यथाशक्ति सहयोग किये। कुछ ने बड़े भक्तिभाव से दान भी दिए अनुपपुर नगर के संकल्प महाविद्यालय के प्रबंधक अंकित शुक्ला जी के साथ मैंने भी उनके भोजन हेतु सहयोग कर अपना सौभाग्य महसूस किए। अनुपपुर नगर में लोगो का स्नेह प्रेम व अनेकता में एकता देखने को मिली।
देश मे एकता अखंडता व सद्भाव के साथ जनकल्याण के उद्देश्य से यात्रा प्रारम्भ किये बाबा रामहँस राजस्थान उत्तरप्रदेस होकर मध्यप्रदेस पहुंचे हैं। बाबा रामहँस ने कहे कि हमें हर जगह बहुत स्नेह प्यार व सम्मान मिला। लोगो का स्नेह हमे सम्बल देता है। भारत देश मे सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ अनेकता में एकता हमेसा कायम रहे यही हमारे दंडवत यात्रा का उद्देश्य है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.