अपर कलेक्टर ने दीपावली पर्व की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं।

आदित्य सिंह राणा शहडोल-अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ईश्वर से मंगलकामना की हैं कि ये पर्व हम सबके जीवन में प्रकाश एवं उत्साह का संचार करें। हम सभी का जीवन सुख, समृद्ध एवं मंगलमय हो तथा हमारा देश, प्रदेश एवं जिले विकास के नए आयाम स्थापित करे।
अपर कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली रोशनी का पर्व है, हमारे जीवन में यह एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। दीपावली रौनक और उत्सव के साथ स्वस्थता का भी प्रतीक है। हम सब इस पर्व को परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर मनायें।
अपर कलेक्टर ने कहा कि कहा कि हम दीपावली उत्सव पर स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे। लोकल को वोकल बनायेंगे। कुम्हार दिवाली के दिये बनाते हैं। उन दियों को खरीद कर दिवाली मनायें ताकि उनकी दिवाली भी मन सके। हम स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल करेंगे, वही लोगों से अपील करते हुये कहा कि कोरोना के प्रति भी सचेत रहें। शासन द्वारा निर्धारित कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए दीपावली पर्व मनाए तथा वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.