भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल में शराब की अवैध बिक्री जोरों पर, नहीं हो रही कार्रवाई

243
Above News

शहडोल। विराट नगरी शहडोल में फिल्टर युक्त पीने योग्य पानी तो आसानी से नहीं मिल पा रहा है, परंतु अवैध शराब अवश्य मिल जाती है। अवैध शराब कारोबारियों की वजह से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। मदिरा प्रेमियों की संख्या बढ गई है। शिकायत किए जाने के बावजूद ना ही आबकारी विभाग कार्रवाई करता है और ना ही पुलिसिया कार्रवाई होती हैं, जिसके चलते अवैध शराब का विक्रय करने वालों के हौसले तो बुलंद हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर अल्प समय में धनवान बनने लगे हैं। वार्ड वासियों द्वारा शिकायत किए जाने पर मारपीट और गुंडागर्दी तक करते हैं। शिकायत करने पर पुलिस शिकायतकर्ता को ही अपना निशाना बनाती है और समय आने पर झूठी कार्रवाई कर सफल हो जाती है। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता भी अब शिकायत करने में डर रहे हैं। खुलेआम शहर के अधिकांश वार्डों में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है कि कुछ मजदूर तो सुबह से ही कोचियों के ठिकानों पर पहुंचकर अपनी गाढ़ी कमाई को नशे में झोंक रहे हैं। इसके बावजूद कोचियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खनिज नगरी क्षेत्र में नशे का कारोबार किस कदर धड़ल्ले से फल-फूल रहा है, इस बात का अंदाजा जगह-जगह डिस्पोजल, गिलास तथा शराब की खाली बोतलों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। सूर्योदय के साथ ही जहां कोचिए सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, शाम को आसपास के कुछ इलाकों में स्थिति इतनी विस्फोटक हो जाती है कि संभ्रांत परिवार के लोग आने-जाने से कतराने लगते हैं। इसके चलते यहां के स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश की स्थिति बनती चली जा रहे है।

युवा भी हो रहे शिकार

इस पूरे मामले में बेहद गंभीर विषय यह है कि जगह-जगह बिकने वाली शराब पर किसी तरह की कार्रवाई न होने के कारण बच्चों के साथ-साथ युवा भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। इसके चलते कई स्वजन भी हलकान होने लगे हैं। कुछ स्वजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बधो तो इस कदर नशे के आदी हो गए हैं कि उन्हें डाक्टर से परामर्श लेना पड़ रहा है, ताकि किसी भी कीमत पर उनके बधो शराब की लत से मुक्ति पा सकें, परंतु इस मामले को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी भी उन्हें संदिग्धता के कठघरे में लाकर खड़ा कर रही है कि आखिर क्या वजह है इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहडोल के आस पास ग्रामों के सुनसान इलाके तथा संकरे रास्ते रात के अंधेरे में मदिरा प्रेमियों के खास अड्डा बनता जा रहा है। मदिरा प्रेमी इन संकरी गलियों में खुलेआम बैठकर शराब पीते आसानी से देखे जा सकते हैं। सोहागपुर के पिपरिया, पटासी,कुदरी,पुरानी बस्ती, सहित नगर के विभिन्न स्थलों में अवैध शराब की बिक्री तेजी से की जा रही है। नगर के सुनसान क्षेत्रों में व्यवसायिक कॉन्प्लेक्स में और शासकीय अशासकीय कार्यालयों में भी अवैध शराब का सेवन करते देखा जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper