राजस्व अधिकारी-भूमाफिया लील गए ग्राम सौखी की भूमि भू- स्वामी कागजात लेकर तलाश रहे भूमि ….??
अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट …….मो.नं.(7999140850)
शहडोल।ग्राम सौखी पटवारी हल्का 76 रा.नि.मं. सोहागपुर नं. 1 जिला शहडोल के राजस्व अधिकारीयो द्वारा राजस्व नक्से में कूट रचना करके भू- माफिया को लाभ प्रदाय कर भूमि पर वास्तविक अधिकार रखने वालो को भूमि से वंचित कर दिया गया।कूटरचित तरमीम क्षेत्र तथा खसरे के दर्ज रकबे में असीमित अंतर है।यह कि खसरा नं. 13/2, 13/3, 13/4, 13/5 की भूमि को श्रीमती हरवंश कौर पति सरदार सुजान सिंह बग्गा वगैरह अपनी भूमि बतलाते है जब कि खसरा नं. 13 में 1.86 एकड़ ही भूमि रिकार्ड में दर्ज है परन्तु राजस्व अधिकारियो द्वारा कूटरचना कर 9.37 एकड़ का भूमि स्वामी बना दिया जिससे वास्तविक भू- स्वामी अपने कागजात लेकर भूमि तलाशते फिर रहे है।
राजस्व अधिकारीयों का अजब-गजब का खेल
शासकीय रिकार्ड एवं नक्शे के आधार पर विषय को स्पष्ट कर रहा है कि ग्राम सौखी पटवारी हल्का 76 रा.नि.मं. सोहागपुर नं. 01जिला शहडोल में क्रिश्चियन हास्पिटल के सामने वर्तमान शास्त्री नगर की भूमिकास्तकार विकास चन्द वासुदेवा आत्मज किशनचन्द वासुदेवा निवासी डेवलपमेंट एरिया शहडोल से श्रीमती हरवंश कौर पति सरदार सुजान सिंह बग्गा, श्रीमतीसुरजीत कौर पति सरदार प्रीतम सिंह बग्गा, श्रीमती जसवंत कौर पति सरदार महेन्द्र सिंह खनूजा श्रीमती चन्नी देवी पति सरदार गुरूबचन सिंह, सरदारवरयाम सिंह पिता सरदार तारा सिंह सभी निवासी शहडोल द्वारा खसरे में दर्ज नामांकन क्रमांक 191, 192, 193 एवं 194 दिनांक 01.03.1986 के द्वाराक्रय की गई जिसमें खसरा नं. 13 रकबा 1.86 एकड़, खसरा नं. 15 रकबा 3.70 एकड़,खसरा नं. 57 रकबा 0.55 एकड़ एवं खसरा नं. 58 रकबा 0.74 एकड़ कुल चार किता कुल रकबा 6.85 एकड़ रिकार्ड में दर्ज है।
उपरोक्त चारों नम्बरों की भूमि को क्रय करने के पश्चात डायवर्सन, सीमांकन नक्शा तरमीम तथा कालोनाईजर का लाईसेंस लिए बिना शास्त्री नगर नाम से प्रचार-प्रसार करके प्लाट बनाकर बिक्री प्रारंभ कर दिये तथा आपस में ट्रांसफर कराये गये। खसरा देखने से पता चलता है कि सन 2002 -03 में खसरा नं. 13 रकबा 0.99 एकड़, खसरा नं.15 रकबा एकड़, खसरा नं.57 रकबा 0.28 एकड़ एवं खसरा नं. 58 स्कबा 0:47 एकड़ भूमि शेष बची। इस प्रकार उपरोक्त चारों नम्बरों की 4.29 एकड़ भूमि को प्लाट बनाकर बेचा गाया।
कूट रचना का प्रारंभ यही से हुआ
यहकि उपरोक्त शेष बची भूमि खसरा नं. 13 रकबा 0.99314 एकड़ भूमि का नक्शा तरमीम सन 2002-03 में या उसके आसपास की गई है। जिसमें खसरा नं. 13 के संपूर्ण रकबे के अंशभाग रकबे को 13/1, 13/2,13/3, 13/4 एवं 13/5 में तरमीम किया गया है। कूट रचना का प्रारंभ यही से हुआ। खसरे के अनुसार खसरा नं. 13/1 संजय गृह निर्माण सहकारीसमिति रकबा 0.54 एकड़, खसरा नं. 13/2 श्रीमती हरबंस कौर पति सरदार सुजान सिंह बग्गा वगैरह रकबा 0.993/4 एकड़, खसरा नं. 13/4 सुरेश कुमारपिता आर.पी. करौलिया रकबा 0.06 एकड़, खसरा नं. 13/5 महेन्द्र कुमार पिता आर.पी. करौलिया रकबा 0.06 एकड़ खसरे में दर्ज है।
कलेक्टर की जन सुनवाई सुस्त,साल बीते नही होपाई जांच
जन सुनवाई दिनांक 05.06.2014 कमांक 2309 को प्राप्त आवेदन-पत्रों का निराकरण आवेदक रमाकान्त गुप्ता पिता स्व. शिवविशाल गुप्ता निवासी शहडोल ने संन्दर्भित जन सुनवाई आवेदन के तारत्मय में अनुरोध किया था कि आवेदक रमाकान्त गुप्तापिता स्व. शिवविशाल गुप्ता निवासी शहडोल द्वारा ग्राम सौखी की भूमि खसरा नं: 13/1, 13/2.13/2 जुज, 13/3, 13/4, 13/5, का रकवा खसरे में कम होने तथा गलत नक्शा तरमीम किये जाने की शिकायत की गई है ।शिकायत के संबंध में राजस्व निरीक्षक मण्डल सोहागपुर कमांक 1 से जॉच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया । राजस्व निरीक्षक द्वारा अंतरिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रतिवेदित किया गया है कि ग्राम सौखी की भूमि खसरा नं. 13/2/1 रकवा 0.286 हे. खसरा नं. 13/2/2 रकदा 0.048 है. खसरा नं. 13/2/3 रकवा 0.024 हे. खसरा नं. 13/2/4 रकवा 0.024 हे. खसरा नं. 13/2/5 रकवा 0.024 हे. खसरा नं. 13/3 रकवा 0.024 हे. खसरा नं. 13/4 रकदा 0.024 हे. खसरा नं. 13/5 रकवा 0.024 हे. । खसरा नं. 13/3 रकवा 0.024 हे. खसरा नं. 13/4 रकवा 0.024 हे. 13/5 रकवा 0.024 हे. अभिलेख में दर्ज है किन्तु नक्शे उक्त नम्बर को 1.00 एकड से उपर रकवा प्रदर्शित करते हुये तरमीम किया गया है । संबंधी खसरा नं. के भूमिस्वामियों को नोटिस जारी कर त्रुटि के संबंध में जॉच प्रचलन में है । नक्शा तरमीम की कार्यवाही पूर्व पटवारी आर. आई, एवं अधीक्षक भू-अभिलेख के द्वारा की गई है, जो वर्तमान समय में शहडोल जिले अन्यत्र पदस्थ है।राजस्व निरीक्षक द्वारा त्रुटि की जॉच की जा रही है, संबंधित भूमिस्वामियों को उनके स्वत्व संबंधी अभिलेखों का मिलान वर्तमान अभिलेख से किये जाने की कार्यवाही जारी है, जॉच कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रवधानों के अनुसार अभिलेख का सुधार कराया जायेगा।पर आज दिनांक तक न जांच पुरी हुयी न अभिलेख का सुधार कराया ।
विशेष विवरण
यह कि सरदार सुजान सिंह बग्गा, सरदार महेन्द्र सिंह खनूजा, सरदार प्रीतम सिंह बग्गा, सरदार वरयाम सिंह एवं सरदार गुरुवचन सिंह पाँचों व्यक्तियो ने अपने या अपने परिवार की महिलाओ के नाम पर विकासचन्दवासुदेवा से चार किता जमीन खरीदी थी।यह कि ग्राम सौखी के नक्शे का प्रमाणीकरण नही हुआ था। इसी का लाभ उठाकर 2002-03 में तत्कालीन अधिकारियो द्वारा नक्शे में कूटरचनाकर भू-माफिया को लाभाविन्त करने हेतु उनके द्वारा बेचे गए 6 डिसमिल के टुकड़ो को एकड़ो में तरमीम किया गया मौके पर जांच करने पर सही स्थितका पता चल सकता है। यह कि सन् 2012 में सीमांकन तथा नक्शा तरमीम की कार्यवाहीमें अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एल.जे. अहिरवार को सरदार वरयाम सिंह, सुजान सिंह के सभी नम्बरो को जो एक दूसरे से जुडे हुये है को ध्यान में रखकरकरते तो पिछली गलती सामने आ जाती ऐसा न करके उन्होने बहुत बड़ी भूल नाप मेकी है। उपरोक्त राजस्व रिकार्ड के द्वारा निकाले गये तथ्यो को ध्यान में रखकर जांच टीम गठित कर मौके कि जांच कराकर नक्शे में की गई कूटरचना को सुधार कर दोषी राजस्व अधिकारियो,कर्मचारियों के साथ दण्डात्मक कार्यवाही करे जिससे भविष्य में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की गलत काम करने की हिम्मत न पड़े।अगले अंक मे शेष…….


Subscribe to my channel
Comments are closed.