ग्रामीणो से बलौडी रोजगार कमलेश योजनाओं के नाम पर ठग रहा रुपया
सरकार की योजना का रेट फिक्स,अजब गजब का प्रशासन,शिकायत के बाद भी नही हुयी कार्यवाही ……?
अखिलेश कुमार शर्मा …(7999140850)
शहडोल । जयसिंह नगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बलौड़ी पश्चिम का है जहां वित्तीय वर्ष फरवरी2019 में 14वां वित्त मद से पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा था पुलिया के 3 कॉलम बनते ही घटिया निर्माण की वजह से कॉलम में दरारे आ गई जिसके चलते इंजीनियर पवन वर्मा द्वारा पुलिया को जेसीबी मशीन लगाकर पूर्ण रूप से हटा दिया गया मौके में कोई निर्माण कार्य ना होते हुए भी ₹500000 की राशि निकाली गई और आज दिनांक 13 नवंबर 2021 तक इन 3 सालों में कोई निर्माण कार्य चालू नहीं कराया गया बार-बार शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं कलेक्टर कार्यालय शहडोल तक की पर आज दिनांक तक लोगों को सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा लोगों को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है शासन प्रशासन कुंभकरण की निद्रा में सो रहे हैं ।आहत होकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर तक को शिकायत की किन्तु शिकायत अधिकारी, कर्मचारी, के शोषल साइटों में पहुंच कर कार्यालय की धूल फाँक रहा है और रोजगार सहायक कमलेश की मैनेजमेंट की घुड़की को चरितार्थ कर रहा है।
ग्राम पंचायत के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा पी०सी०सी०रोड निर्माण कार्य,नाली निर्माण, ग्रेवल रोड निर्माण, पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कागजो में हीपूर्ण करा दिये जाते है, तथा जमीनी स्तर पर कार्य नहीं कराया जाता है, और ग्राम की जनता को निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है। ग्राम पंचायत में 14वां वित्त आयोग मद् से अभी हाल ही में 10.00 लाख रू0की लागत से पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसके सिर्फ तीन कॉलम बने थे, कॉलम बनते ही उन पर दरारे आ गई थी, जिसके कारण उपयंत्री महोदय द्वारा कॉलम तुडवा दिये गये थे, तथा आज लगभग एक वर्षों से निर्माण कार्य बंद पडा है,जिसके कारण ग्रामवासियों को आवागवन में असुविधा होती है।
. यह कि मनरेगा योजनान्तर्गत हर वर्ष लगभग 10 लघु तालाब, मीनाक्षी तालाब, मेंढ बंधान, पशु सेड आदि निर्माण कार्य कराये जाते है, जिसमें हम ग्रामवासियों को आज दिनॉक तक एक भी दिवस का कार्य नहीं दिया गया है, सम्पूर्ण निर्माण कार्य जे0 सी0बी0 मशीन एवं अन्य मशीनरी उपकरणों को लगवाकर करा लिया जाता है, और अपने फिक्स लोगों के फर्जी मस्टर भरकर राशि आहरण कर बंदर वाट कर ली जाती। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो कि दस से पच्चीस हजार रू ग्राम रोजगार सहायक के पास पहले जमा कर दे, भले ही उस व्यक्ति के पास पक्का आवास, या चार पहिया वाहन ही क्योंना हो।
यह कि हमारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत शौचालय निर्माणकार्य हितग्राहियों से मिली भगत कर खाते में राशि अन्तरण कराकर आधी-आधी राशि बॉट ली गई, और शौचालय निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में ही कराये गये है। रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण निर्माण कार्यो के सामग्री की राशि अपने सगे छोटे भाई जितेन्द्र गुप्ता के नाम से फर्जी बिल लगाकर कर निकाल ली जाती है, जबकि उक्त व्यक्ति के नाम से कोई फर्म संचालित ही नहीं है।
ग्रामीणो के द्वारा सी०एम०हेल्पलाईन 181 में जो भी शिकायत दर्ज की जातीहै, उसे जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अधिकारियों से मिली भगत कर बिना हितग्राहियों के जानकारी के ही कटवा दी जाती है।ग्रामीणो ने जिले के मुखिया कलेक्टर से मांग की है उपरोक्त बिन्दुओं की जिला लेवल के अधिकारियों से जॉच कराकर दोषी कर्मचारी-अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करायी जाये ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.