रॉयल रायपूत संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह मुर्दाबाद के लगाये नारे,फूंका पुतला।

संविधान दिवस पर रॉयल रायपूत संगठन शहडोल ने मंत्रिमण्डल से मंत्री बिसाहू लाल सिंह को बर्खास्त किये जाने हेतु सौंपा ज्ञापन।
आदित्य सिंह राणा शहडोल-अपने बयानों से अक्सर विवादों में घिरने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर विवादों को न्यौता दिया है।एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ठाकुर-ठकार जैसे जितने बड़े-बड़े लोग हैं,वे लोग अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं।उनकी महिलाएं बाहर न निकलें तो उन्हें पकड़-पकड़कर बाहर निकालना चाहिए। तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी। मंत्री बिसाहूलाल सिंह महिलाओं के ही एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके भाषण का वीडियो वायरल हो गया है।इसमें वे महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर काम करने की अपील करते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘महिला-पुरुषों को मिलकर काम करना चाहिए। खासकर, जितने बड़े-बड़े लोग हैं… ठाकुर-ठकार और बड़े-बड़े लोग। वे लोग अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितना धान काटने, आंगन लीपने, गोबर फेंकने के काम हैं, ये सब हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। और जितने बड़े ठाकुर-ठकार हैं न, उनके घर जाए। उनकी महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालें। तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।
रॉयल रायपूत संगठन ने सौंपा ज्ञापन-
श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को रॉयल रायपूत संगठन शहडोल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर जिला शहडोल द्वारा म.प्र.सरकार के मंत्रिमण्डल से मंत्री बिसाहूलाल सिंह को बर्खास्त किये जाने हेतू सौंपा ज्ञापन।रॉयल रायपूत संगठन शहडोल के कार्यकर्ताओं ने म0प्र0 शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह को दिनांक 25 नवम्बर 2021 को अनूपपुर के फुनगा में ठाकुर समाज की महिलाओं के प्रति की गई प्रतिकूल टिप्पणी से आहत है तथा आज दिनांक 26 नवम्बर 2021 को कलेक्टर शहडोल के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग करते है कि दिनाँक 25 नवम्बर 2021 को अनूपपुर के ग्राम फुनगा में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में जितने ठाकुर ठकार है उनके घर में घुसकर महिलओं को पकर-पकड़ कर बाहर निकालों का सम्बोधन दिया है तथा यह भी कहा है कि ठाकुर समाज के लोग महिलाओं को घरों में बंद रखते हैं। मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा उपरोक्त प्रतिकूल सम्बोधन सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में हुआ तथा समाचार पत्रों में प्रकाशन हुआ है। उक्त सम्बोधन में मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा लोगों को यह उकसाया जा रहा है कि ठाकुर समाज की महिलाओं को घर से पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें। इस तरह के सम्बोधन और उकसावे से गम्भीर घटनायें हो सकती है तथा मंत्री के तौर पर इस तरह का सम्बोधन अनुचित मर्यादा विहीन और निन्दनीय है।यह कि मंत्री बिसाहू लाल सिंह को म0प्र0 शासन के मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किये जाने चाहिऐ।
रॉयल रायपूत संगठन के कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला, लगाये मुुुुुुुुुर्दाबाद के नारे-
रॉयल रायपूत संगठन शहडोल ने शिवराज सरकार को लपेटा। पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं मंत्री बिसाहूलाल सिंह।वहीं पूरी घटना से रॉयल रायपूत संगठन शहडोल के साथ-साथ हर समाज दुखी है और आक्रोशित हैं। वही रॉयल रायपूत संगठन शहडोल के लोग सड़कों में उतरकर आज जयस्तंभ चौक शहडोल मे मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को कलेक्टर जिला शहडोल द्वारा म.प्र.सरकार के मंत्रिमण्डल से मंत्री बिसाहूलाल सिंह को बर्खास्त किये जाने हेतू सौंपा ज्ञापन।
इस्तीफा देने की मांग
जय स्तंभ चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल रॉयल रायपूत संगठन एवं अखंड ब्राम्हण सभा न्यास तथा सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।क्योंकि उन्होंने नारी के सम्मान में जिस तरह की गलत टिप्पणी की है वह किसी को भी शोभा नहीं देती।इस तरह के सम्बोधन और उकसावे से गम्भीर घटनायें हो सकती है तथा मंत्री के तौर पर इस तरह का सम्बोधन अनुचित,मर्यादा विहीन और निन्दनीय है।हम शिवराज सरकार से मांग करते है कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह को म0प्र0 शासन के मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
मंत्री सिंह के बयान की अखंड ब्राम्हण सभा न्यास ने की घोर निंदा-
अखंड ब्राम्हण सभा न्यास भारतवर्ष के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलेश द्विवेदी ने अपनी अपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि हम सभी वर्ग जाति धर्म का सम्मान करते है। पर मंत्री बिसाहुलाल सिंह ने मंच से सामान्य वर्ग महिलाओं के प्रति अभ्रद भाषा बोला गया रहा बिसाहुलाल सिंह के द्वारा सामान्य वर्ग समाज की महिलाओं के प्रति दिए गए अभद्र बयान दिया गया एैसे विचारधारा के मंत्री बिसाहुलाल सिंह को पद से तत्काल हटाया जाना चाहिए जो मातृशक्तियो का अपमान करते है जिसका अखंड ब्राम्हण सभा न्यास भारतवर्ष एैसे वक्तव्य की घोर निंदा करता है।
अखंड ब्राम्हण सभा न्यास प्रदेश सहसलाहकार अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह भले ही मानवीय सोच कुछ भी हो पर उनकी एक विशेष वर्ग के लिए ये भाषा उनके अंदर व्याप्त ज़हर का एक उदाहरण है। ऐसे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सदन में रहने का कोई अधिकार नही। जो इस प्रकार के वक्तव्यों से दो समाज के बीच ज़हर घोलने का कार्य करे। हम शिवराज सरकार से मांगकरते है कि मंत्री बिसाहु लाल सिंह के पद की इस्तीफे की मांग करता हूूं। मातृ शक्तियो का संम्मान करते है पर एैसी मान्सिक्ता के मंत्री समाज मे जहर घोल रहे है मंत्री जी का कथन पूरी तरह अशोभनीय है जो कि अखंड ब्राम्हण सभा न्यास इसका विरोध करता हैं नारी के सम्मान मे हमेशा ब्राह्मण खड़े थे, खड़े हैं,और खड़े रहेंगे।
पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं मंत्री बिसाहुलाल सिंह-
शिवराज सरकार मंत्रिमंडल के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री,विधायक अनूपपूर) व शिवराज सरकार का विवादों से पुराना नाता रहा है। कांग्रेस का साथ छोड़कर बिसाहूलाल सिंह ने 2020 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद बिसाहूलाल सिंह के कई विवादित बयान सामने आए हैं।विवादों से मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुराना नाता है, मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।कुछ दिन पहले उन्होंने महंगाई को लेकर विवादित बयान दिया था। साथ ही लोगों को गुना-भाग समझाया था। उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को फायदा हो रहा है। इस महंगाई को स्वीकार करें।वहीं कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को कहा था ‘रखैल’ वर्ष 2020 से पहले तक बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस में थे। वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद मंत्री नहीं बन पाए थे। मौका मिलते ही पाला बदल लिए। उपचुनाव में जीत गए और बीजेपी ने मंत्री बना दिया।उपचुनाव के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह के खिलाफ बयान दिया था। बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी की जानकारी छिपाई है। वह उनकी ‘रखैल’ है। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।नोट बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल विवादों के बादशाह मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक उपचुनाव में एक नोट बांटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह वोटरों को नोट बांट रहे थे। इसे लेकर काफी फजीहत हुई थी। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।
ये रहे उपस्थित
रॉयल राजपूत संगठन शहडोल के कुंवर यशवर्धन सिंह संरक्षक,श्री चक्रधर सिंह बघेल प्रदेश सचिव,रोहित सिंह बघेल संभागाध्यक्ष,शिवम सिंह चंदेल जिलाध्यक्ष,राज सिंह बघेल, करुणेंद्र सिंह बघेल,राहुल सिंह गौतम,राज सिंह बघेल,राजा सिंह परिहार,सौरभ सिंह बघेल,शिवांश प्रताप सिंह,आदित्य प्रताप सिंह,शिवम सिंह परमार,नमन राजपूत,प्रियांश प्रताप सिंह,अनिकेत सिंह बघेल,अम्मू राजपूत कर्ण सिंह चंदेल एवं मातृ शक्तियों में रश्मि सिंह,सीमा सिंह,अंजु सिंह,नीता सिंह,शोभा सिंह,अर्चना सिंह,रेखा सिंह, शैलजा सिंह,वर्षा सिंह,रोशनी सिंह व अखंड ब्राम्हण सभा न्यास भारतवर्ष राष्ट्रिय प्रवक्ता नीलेश द्विवेदी,सह सलाहकार अखिलेश कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, सह संयोजक विनय शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता राहुल तिवारी, सह संरक्षक अर्विन्द द्विवेदी ,सोनु दुवेदी अविनाश मिश्रा ,शिवम गौतम,सैकडो की संख्या मे रॉयल राजपूत संगठन पदाधिकारी एवं सवर्ण समाज के लोग तथा मातृृ शक्तियां रही मौजूद ।
















Subscribe to my channel
Comments are closed.