जैतपुर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री बिशहुलाल सिंह का पुतला दहन किया
शहडोल।जैतपुर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं के बारे में गलत टिप्पीडी करने पर नागरिक आपूर्ति मंत्री बिशहुलाल सिंह का पुतला दहन किया गया ।जैतपुर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा की शिवराज सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री शिवराज सरकार का विवादों से पुराना नाता है। कांग्रेस का साथ छोड़कर बिसाहूलाल सिंह ने 2020 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद सिंह इनके कई विवादित बयान सामने आए हैं।विवादों से मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुराना नाता है मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने महंगाई को लेकर विवादित बयान दिया था। साथ ही लोगों को गुना-भाग समझाया था। उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को फायदा हो रहा है। इस महंगाई को स्वीकार करें।वहीं जैतपुर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा की नोट बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल विवादों के बादशाह मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक उपचुनाव में एक नोट बांटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह वोटरों को नोट बांटते हुुुुये दिखे थे। इसे लेकर काफी फजीहत हुई थी। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।दिनाँक 25 नवम्बर 2021 को अनूपपुर के ग्राम फुनगा में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में जितने ठाकुर ठकार है उनके घर में घुसकर महिलओं को पकड-पकड़ कर बाहर निकालों का सम्बोधन दिया था यह भी कहा है कि ठाकुर समाज के लोग महिलाओं को घरों में बंद रखते हैं। मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा उपरोक्त प्रतिकूल सम्बोधन सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में समाचार पत्रों में प्रकाशन हुआ है। उक्त सम्बोधन में मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा लोगों को यह उकसाया जा रहा है कि ठाकुर समाज की महिलाओं को घर से पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें। इस तरह के सम्बोधन और उकसावे से गम्भीर घटनायें हो सकती है तथा मंत्री के तौर पर इस तरह का सम्बोधन अनुचित मर्यादा विहीन और निन्दनीय है।यह कि मंत्री बिसाहू लाल सिंह को म0प्र0 शासन के मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किये जाने चाहिऐ।जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित थे विधानसभा प्रत्याशी उमा धुर्वे,ब्लॉक अध्यक्ष जैतपुर राजेंद्र सिंह,श्रीराम मिश्रा,मनोज सिंह,अखंड सिंह,गुड्डी सिंह,राजू सिंह,नागेश्वरी सिंह,भगवानदीन सिंह,अमन सिंह,विक्रम सिंह,विक्रम बैगा,आशीष मिश्रा,इरफान खान, शहजाद खान,बाकी अन्य युवा साथी उपस्थित रहे, सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद। एवं इस कार्यक्रम में कई और संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


Subscribe to my channel
Comments are closed.