भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

निशान पदयात्रा पहुंची शहडोल, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत

278
Above News

शहडोल। उड़ीशा के बरगढ़ जिले के भटली से प्रारंभ होकर निशान पदयात्रा रविवार को शहडोल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम कर आज सुबह शहर के गांधी चौक से पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा में निक्की दीदी ने ध्वज रख कर रवाना हुई । खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुई यह निशान पद यात्रा लगभग 1500 किलोमीटर का सफर तय कर खाटूश्याजी के दरबार में निशान ध्वज को अर्पित करगी। श्याम सखा परिवार की निशान पदयात्रा की रवानगी के दौरान शहर श्याम धणी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान पदयात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा में शहर के कई श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में भाग लेने पहुंचे, वहीं निशान पदयात्रियों का स्वागत नगर के नथमल पेट्रोल पंप में माला पहनाकर, पुष्पवर्षा के साथ पदयात्रा और निशान धारी निक्की दीदी का जोरदार स्वागत किया। 
आपको बता दें कि पदयात्रा का शहडोल में स्वागत पश्चात भक्तों ने पदयात्रा में शामिल होकर शहर से उमरिया जिले के घुनघुटी तक साथ मे शामिल रहे जहाँ पदयात्रा रुकी और सुबह होते ही फिर पदयात्रा अपने गंतव्य के लिए प्रारंभ हो जाएगी। पदयात्रा भटली से चल कर दो राज्यों की सीमा को पार करते होते हुए कई दिनों की यात्रा के बाद खाटू धाम को पहुंचेगी, जहां एक दिन के विश्राम के बाद बाबा के शिखर बंद पर निशान चढाया जाएगा जिसके साथ ही यात्रा का समापन किया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper