सी.डी.एस विपिन रावत का हैलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ क्रैश
कुन्नूर:-तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित कुल तेरह लोगों की मृत्यु हो चुकी है ओर कैप्टन वरुण सिंह का इलाज अभी चल रहा है ।
हेलिकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन की ओर जाते समय कुन्नूर में क्रैश हुआ है। कुन्नूर से नीलगिरी के पहाड़ों और टी एस्टेट की शुरुआत हो जाती है। सीडीएस का हेलिकॉप्टर भी नीलगिरी के जंगलों में क्रैश हुआ है। सीडीएस रावत ऊटी के पास वेलिंगटन डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में लेक्चर देने जा रहे थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.