भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपमान है सी डी एस की मौत पर राष्ट्रीय शोक घोषित न करना- बलराम सेन

302
Above News

सतना । भारत के प्रथम सी डी एस बिपिन रावत के साथ तेरह लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होने से पूरा देश दुखी है लेकिन भारत सरकार द्वारा इतने बड़े पदाधिकारी की मौत पर राष्ट्रीय शोक घोषित न करना भारतीय सेना का अपमान है । उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए सर्वोदय मित्र मंडल के प्रदेश संयोजक व जिला सर्वोदय मंडल के सचिव बलराम सेन ने कहा है कि देश की सीमा पर जवान और खेत में किसान ना हो तो देश सुरक्षित नहीं रह सकता किंतु सरकार ने न तो आंदोलनरत किसानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और सीडीएस रावत की हृदय विदारक मृत्यु पर भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया । श्री सेन के मुताबिक किसान और सेना के जवान की मौत को राजनीति के नजरिए से नहीं देखना चाहिए । किसान और जवान किसी राजनीतिक दल के लिए काम नहीं करते । श्री सेन ने कहा कि यदि सेना के इतने उच्च अधिकारी की मौत पर देश में राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं हो सकता तो नेताओं की मृत्यु पर भी राष्ट्रीय शोक बंद कर देना चाहिए ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper