भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष म.प्र महिला वित्त एवं विकास निगम ने किया कार्यभार ग्रहण

336
Above News

भोपाल:-श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष म.प्र महिला वित्त एवं विकास निगम के द्वारा आज दिनांक 3.01.2022 को कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती चपरा के द्वारा सर्वप्रथम मान मुख्यमंत्री म.प्र शासन एवं भाजपा के समस्त वरिष्ठ सदस्यगण का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अमिता चपरा मदुभाषी, व्यक्तित्व की धनी एवं महिलाओं के लिए साकारात्मक सोच रखने के लिए जानी जाती है। कार्यभार गृहण के दौरान म.प्र महिला वित्त एवं विकास निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों के द्वारा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। अध्यक्ष द्वारा स्टॉफ से चर्चा कर निगम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा आदिवासी महिला उद्यमि सशक्तिकरण कार्यक्रम, संवेदना कार्यक्रम, Conservation of Traditional Agriculture Programme एवं निगम के अधीन संचालित विभिन्न इकाई जैसे कोदो कुटकी प्रसंस्करण इकाई, कोदो बेकरी, रोस्ट अलसी, गौंडी पेन्टिंग, आदि के बारे में जानकारी ली गई। तेजस्विनी कार्यक्रम में गठित स्वसहायता समूहों व तेजस्विनी महिला महासंघ की महिलाओं के लिए किए गए उत्तम कार्य व नवाचारों की अध्यक्ष महो द्वारा प्रशंसा की गई, कि निगम के द्वारा तेजस्विनी कार्यक्रम में महिलाओं का ही नहीं बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का कार्य सराहनीय है, साथ ही उत्पादों को भारती एवं अन्दाई ब्राण्ड से विक्रय करने के लिए तैयार पोर्टल की भी तारीफ की गई। महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में निगम के द्वारा महिला उद्यमी, महिला संघ एवं स्वसहायता समूहों के उत्पाद के लिए मार्केटिंग सपोर्ट सिस्टम तैयार करने, कौशल संवर्धन, ब्राण्डींग, पैकेजिंग, इन्वेन्टरी प्रबंधन पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि Japan International Cooperation Agency के वित्तीय सहयोग से ग्रामीण महिला उद्यम विकास एवं महिला उद्यमियों के लिए विपणन व्यवस्था के लिए राशि रू 294 करोड का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है, मान मुख्यमंत्रीजी के द्वारा 8 मार्च 2021 को की गई घोषणा के अनुक्रम में निगम के अधीन “मख्यमंत्री नारी सम्मान कोष’ की स्थापना शासन में विचाराधीन है, जिला मंडला, बालाघाट एवं डिण्डोरी में जनजातिय समूदायों एवं परिसंघों की आजीविका और आय के स्त्रोत विकसित किए जाने के हेतु महिला वित्त विकास निगम के द्वारा तैयार राशि 56.99 करोड का प्रस्ताव आदिमजाति कल्याण विभाग में प्रस्ताव विचाराधीन है। अध्यक्ष श्रीमति अमिता चपरा के द्वारा समस्त स्टॉफ को म.प्र महिला वित्त एवं विकास निगम को ओर अधिक सुदृढीकृत करने व भारत सरकार /राज्य सरकार से समन्वय कर महिला हित के लिए, विशेषकर आदिवासी आंचलों की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं लाने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यगणों के द्वारा अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में श्रीमती चपरा को शुभकामनाएं दी गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper