भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बडी कार्यवाही :795किलो. महुआ लाहन, 61लीटर हाथ भट्टी शराब की अनुमानित कीमत 48900 रुपय

242
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850 )

शहडोल।आज दिनांक  04/01/2022 को जिले के वृत्त शहडोल में जिला कलेक्टर श्रीमति वंदना वैद्य जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई, जिसमें  शहडोल के ग्राम पकरिया समदा टोला जरवाही छादा सिरोजा देवगई एवम बुढार  से 795 किलोग्राम 61 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब  जप्त कर 13 प्रकरण कायम किए गए।बुढार आबकारी द्वारा अवैध शराब ठिकानो  पर लगातार होरही कार्यवाही से अवैध शराब माफियाओं मे मची हडकंप ।बुढार आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील चंदेल द्वारा  अवैध शराबमाफियाओं पर बडी कार्यवाही की गयी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क/च) के तहत कार्यवाही की गई।जप्त शुदा शराब एवं महुआ लाहन एवं शराब की अनुमानित कीमत48900 /- है।देशी विदेशी दुकानों का निरीक्षण किया गया उपभोक्ताओं को मदिरा विक्रय के बिल दिए जा रहे हैं।

इनकी रही सरानीय भूमिका
कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील चंदेल , संपतिया मरावी किरण पवार एवं जिला उड़नदस्ता प्रभारी मृत्युंजय के नेतृत्व में की गई।जिसमें सहयोगी आबकारी मुख्य आरक्षक प्रकाश मरावी एवं आबकारी आरक्षक गोपाल मरावी सहेज सिंह बाबूलाल नापित राजेंद्र सिंह शोभारानी अजीमेरे की कार्यवाही मे रही सराहनीय भूमिका ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper