भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-जिला दंडाधिकारी ने की कुख्यात अपराधी तुषार पटेल पर की एनएसए की कार्यवाही!

245
Above News

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुख्यात अपराधी मातेश्वरी मंदिर के पास जयनगर यादव कॉलोनी निवासी तुषार पटेल पिता प्रह्लाद पटेल उम्र 18 वर्ष को तीन माह की अवधि के लिये केंद्रीय जेल में निरुद्ध रखने का आदेश दिया है । तुषार पटेल पर हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, अवैध शस्त्र रखने , अवैध वसूली करने तथा आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत कई अपराध पंजीबद्ध है । तुषार पटेल के विरुद्ध हाल ही में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के दो तथा मेहता पेट्रोल पंप की एक मशीन को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने का अपराध लार्डगंज थाने में पंजीबद्ध किये गये हैं ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper