भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर ने दिखाई सक्रियता,ट्रक मे आग से झुलसे ट्रक चालक को बचाया

245
Above News

कोयले से लोड ट्रक मे लगी आग, झुलसे ट्रक चालक को पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल मे कराया भर्ती 

अखिलेश कुमार शर्मा(7999140850 )
शहडोल।कोयलांचल क्षेत्र सोहागपुर एसईसीएल अंतरगत खैरहा थाना क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की खैरहा कोयला खदान से कोयला लोड करके दुर्ग जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना में ट्रक चालक झुलस गया है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उपचार शुरू हो गया है। यह घटना शनिवार की देर रात की है। पुलिस की सक्रियता और आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, नहीं तो चालक की जान भी जा सकती थी। कोयला खदान से एक किलोमीटर दूरी पर अचानक शॉर्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में आग लगी और तेज़ी से भड़क उठी।आग देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सक्रिय थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी अपने दल बल के साथ मौके पर तुरंत पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वही नगर पालिका धनपुरी में संपर्क कर फायर बिग्रेड को खबर दी लेकिन फायर ब्रिगेड का ब्रेक डाउन होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा ।पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बोर के पानी से ही आग पर काबू पा लिया ।हमेशा सक्रिय रहने वाले खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी दिखाई मानवता सुचना मिलते ही मौके पर दलबल सहित पहुच कर ट्रक चालक को बचाया खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी के  मुताबिक ट्रक चालक लक्ष्मण राजपूत गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल हमारे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पतालमें भर्ती कराया है । जहां उसका उपचार चल रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper