छात्राओं के राशन वितरण में आक्रोशित हुए परिजन ,
न्यू बरौधा बालिका माध्यमिक विद्यालय में राशन घोटाला

शहडोल/ब्योहारी :- आज शासकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के परिजन 8 महीने के राशन के स्थान पर 3 माह के राशन को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गए तथा मानवाधिकार कार्यकर्ता डा प्रणय तिवारी के घर पर सब एकत्रित होकर यह बतलाया कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है एवं इसे उच्च स्तर तक पहुंचाएं छात्राओं एवं अभिभावकों की स्थिति देखते हुए तत्काल एम डी एम प्रभारी को फ़ोन किया गया एवं वजह जाननी चाही परंतु पेन्ड्रो जी का जवाब भी असंतोष जनक रहा , न्यू बरौधा के उचित मूल्य की दुकान से जानकारी लेने पर पता चला राशन 8 माह का ही वितरण किया जा सकता है उनके पास सारे दस्तावेज भी थे , परंतु मामला और भी ज्यादा बढ गया जिसे नियंत्रित किया गया किसी भी लाभार्थी ने राशन लेने से यह कहकर इंकार किया कि हम अपना पूरा अधिकार लेंगे अन्यथा कुछ भी नहीं लेंगे , छात्राओं ने यह भी शिकायत की कि भोजन की गुणवत्ता भी सही नहीं रहती इस विषय की जानकारी एस सी ओ द्वारा जनपद पंचायत एवं बी आर सी सी को भी दी गई परंतु वैक्सिनेशन में होने के कारण उच्चाधिकारियों का आना संभव ना हो सका फिर भी समाजसेवी पत्रकार ने विद्यालय प्रशासन एवं एम डी एम समूह से पूरी बात की एवं मामले को शांत कराया , विद्यालय द्वारा यह बतलाया गया है कि धांधलेबाजी स्व सहायता समूह वाले ही कर रहे हैं और विद्यालय प्रशासन की भी बात नहीं मान रहे हैं , अनाज तो पर्याप्त था परंतु उस तरीके से वितरण ना किए जाने पर मतभेद और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई ।
न्यू बरौधा शासकीय उचित मूल्य की दुकान ने अपनी सील लगाकर वितरण हेतु दिए गए अनाज का विवरण दिया है एवं उन्होंने भी 8 महीने ही बतलाया , अब यहां संदेहास्पद स्थिति यह निर्मित हो गई है कि आखिरकार शेष आनाज जो छात्राओं का शासन प्रदत्त अधिकार है वो गया तो गया कहां जिसके लिए विद्यालय प्रशासन लिखित कार्यवाही शुरू कर दी है ।
छात्राओं , अभिभावकों एवं विद्यालय प्रशासन ऐसे स्व सहायता समूह से पूर्णतः असंतुष्ट है ।
एम डी एम प्रभारी एवं सी ई ओ कार्यालय ने कहा है कि यदि शिकायत आई तो जांच की जाएगी और सत्य पाया गया तो दण्डात्मक कार्यवाही भी हो सकती है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.