तो आखिर क्यो विद्युत सामग्री चोर पर बुढार पुलिस मेहरवान…..?
बुढार पुलिस की कार्यप्रणाली, इमानदारी पर उठ रहे सवाल …..?
शहडोल।पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में जिस प्रकार से पूरे जिले की पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्यवाही की है उसकी पूरे जिले की जनता प्रशंसा करती है लेकिन जिस प्रकार से धनपुरी विद्युत मंडल की शासकीय संपत्ति चोरी होने के मामले में बुढार पुलिस अभी तक ढीला स्वैया अपनाए हुए हैं वह पूरे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। विद्युत मंडल धनपुरी के कनिष्ठ अभियंता के द्वारा बुढार थाने में 8 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुयी आखिर क्यो……..?
यह है पुरा मामला
धनपुरी वितरण केन्द्र अधीनस्थ हाथी डोल रोड़ श्री केशर सिंह के बाड़ा के सामने विद्युत विभाग का 11 मीटर लोहे का रेल पोल अनुपयोगी खड़ा हुआ था को
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोल उखडवाकर सिल्वर पेंट किया हुआ रखा था तथा मिश्रा कालोनी बुढ़ार रोड़ मोहम्मद हुसैन साहब रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य बुढ़ार के खेत के सामने विद्यमान 100 के.व्ही.ए. ट्रान्सफार्मर
के पास 02 नग 11 मीटर लोहे की एच.बीम डी.पी. अनुपयोगी खड़ी थी उसे भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा
उखड़वाकर सिल्वर पॉलिस के रखा हुआ था।
दिनांक 31.12.2021 को समय लगभग 11.30 बजे अधोहस्ताक्षरकर्ता अपने स्टाफ के साथ लाइन विच्छेदन कार्य हेतु उक्त क्षेत्र मे जाने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त 11 मीटर लोहे का पोल जिसकी कीमत रूपये 21073.00 एवं 02 नग लोहे की एच.बीम 11 मीटर जिसकी कीमत 42146.00 इस प्रकार कुल कीमत 63219.00 (तिरेसठ हजार दो सौ उन्नीस रूपये मात्र) की उक्त विवरण अनुसार विद्युत विभाग की सामग्री अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
धनपुरी -बुढार पुलिस की कार्यप्रणाली मे अंतर क्यो
यहां हम बात कर रहे हैं कानून के दो पहलुओं की पहला पहलू सामने आता है धनपुरी थाने से जहां
एसईसीएल के कर्मचारियों की रिपोर्ट पर धनपुरी पुलिस चोरी के मुकदमे कायम करती है फिर मन लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पुराने शातिर चोरों को गिरफ्तार करती है थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की
घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए बड़े-बड़े माफियाओं को गिरफ्तार करती है तो दूसरा पहलू है 8 जनवरी को धनपुरी विद्युत मंडल के कनिष्ठ अभियंता बुढार थाने में धनपुरी विद्युत मंडल की शासकीय संपत्ति चोरी होने की लिखित शिकायत देते हैं अखबारों में चोरी गए खंभों की वर्तमान स्थिति
छपती है की खंबे कहां खड़े हैं किसने चोरी कर लिए है लेकिन इसके बाद भी अभी तक पुलिस ने इस मामले में ना तो अज्ञात के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है और ना ही किसी प्रकार की विवेचना शुरू की गई है एक सिक्के के दो पहलू एक तरफ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होती है आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है सिक्के का दूसरा पहलू अभी तक मुकदमा कायम नहीं हुआ जबकि चोरी करने वालों के संबंध में स्थानीय पुलिस को सब कुछ मालूम है
जानकर अंजान बनी बुढार पुलिस
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग का जो पोल चोरी हुआ है वे तीनों पोल हुसैन साहब रिटायर्ड प्राचार्य बुढार के खेत मिश्रा कॉलोनी बुढार वार्ड नंबर 1 में तीनों पोल खड़े कर 1 तार खींचकर सप्लाई चालू कर दी गई है इन सब कारनामों को अंजाम देने में किसी रशीद का नाम सामने आ रहा है इतनी सब जानकारी प्राप्त होने के बाद भी बुढार पुलिस अभी तक ना तो आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई और ना ही मशुरका जप्त कर पाई है यह सब कारवाही तो पुलिस तब करेगी जब वह विद्युत मंडल धनपुरी की लिखित शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध करेगी।
बुढार पुलिस की कार्यप्रणली बनी आम जन चर्चा
इस मामले में अभी तक जिस प्रकार पुलिस का रवैया है उसे देख कर नगर में लोग चर्चा करते है कि शासकीय संपत्ति चोरी होने पर एक तरफ धनपुरी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करती है तो दूसरी तरफ बुढार पुलिस किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करती है स्थानीय जनता का कहना है कि यदि इसी
प्रकार का हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब चोर उचक्के विद्युत मंडल धनपुरी के बिजली के खंभे बिजली की तार ट्रांसफार्मर इत्यादि सामान चोरी करके बेच देंगे और बुढार पुलिस इसी प्रकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी । मीडिया के माध्यम से यह मामला पहले ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका है अब इस मामले में पूरे जिले की जनता की निगाहें जमी हुई है कि शासकीय संपत्ति चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस कितनी ठोस एवं निष्पक्ष कार्यवाही करती है शासकीय संपत्ति चोरी करने वाले चोर क्या गिरफ्तार होते है या नही ।




Subscribe to my channel
Comments are closed.