महिला उपयंत्री ने मानसिक प्रताड़ना का प्रभारी सहायक यंत्री पर लगाया आरोप
अखिलेश कुमर शर्मा 7999140850
शहडोल । महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले काननू की बात करे तो महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये विधि मे नियम व धाराऐं बनायी गयी है पर फिर भी महिलाऐ असुरक्षित व महिलाओ की प्रताणना के मामले हर रोज पढने और देखने को मिलते है ऐसा ही ताजा मामला प्रकाश मे आया है ।जनपद पंचायत सोहागपुर में पदस्थ उपयंत्री नीलमा श्रीवास्तव ने अपने ही जनपद में पदस्थ प्रभारी अशोक मरावी,पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
यह है पुरा मामला
पीड़ित उपयंत्री ने लिखित शिकायत पत्र में कहा है की सहायक यंत्री आए दिन उनकी बिना कोई ठोस कारण के नोटिस जारी कराते है हर समय संविदा समाप्ति के चेतावनी देते रहते हैं हद तो तब पार हो गई जब महिला उपयंत्री करोना पॉजिटिव के लक्षण होने के बाद भी प्रभावी सहायक यंत्री ने उन्हें काम पर जाने व करोना बांटने का निमंत्रण भी दे दिया। पीड़ित महिला उपयंत्री बार-बार निवेदन करती रही कि मेरे लक्षण करोना पॉजिटिव हैं । जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने अपने प्रभावी सहायक यंत्री अशोक मरावी को प्रस्तुत की किंतु साहब की तूती कुछ इस तरह बोलती है कि उन्होंने करोना पॉजिटिव में भी काम करने का फरमान जारी कर दिया और काम पर न जाने से संविदा समाप्ति की धमकी भी दे डाली ।
मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की शरण लेनी पड़ी
इन सब गतिविधियों के दौरान लगभग 1 वर्ष के अंदर कईबार सहायक यंत्री द्वारा महिला उपयंत्री को जान बूझकर शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया बार-बार स्पष्टीकरण व मानसिक गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर आखिरकार उपयंत्री को मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की शरण लेनी पड़ी और उन्होंने अपने लिखित शिकायती पत्र में जिला शहडोल के मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट से निराकरण की मांग भी की है महिला उपयंत्री ने मानव अधिकार ट्रस्ट के साथ-साथ महिला आयोग को भी आपबीती बताई है साथ ही सहायक यंत्री पर कार्यवाही की मांग भी की है अब देखने वाली बात यह होगी कि मानसिक गंभीर बीमारी से पीड़ित उपयंत्री को कितना न्याय मिल पाता है क्या दोषी सहायक यंत्री पर वरिष्ठ अधिकारी समझाइश देंगे या फिर कोई ठोस कार्यवाही की जावेगी यह तो देखने वाली बात होगी।
इनका कहना है
पीड़ित उपयंत्री श्रीमती नीलमा श्रीवास्तव का आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें सहायक यंत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है जो मानव अधिकार के हनन की श्रेणी में आता है दोषी व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की हम प्रशासन से मांग करेंगे।राम नारायण मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जिला शहडोल
उपयंत्री श्रीमती नीलमा श्रीवास्तव के द्वारा जो भी आरोप लगाये गये निराधार है गलत है कोरोना पॉजिटिव होने पर मेरे छुट्टी नही ली और कब ज्वाइन की नही बताई जब वो नही थी तो मै दुसरे से काम करवाया हूं अगर मैने धमकी दी है या नोटिस दी है तो प्रमाण दिखाये आप पुछिंये ।जो आरोप लगाये जारहे है गलत है ।असोख मरावी एस.डी.ओ. सोहागपुर




Subscribe to my channel
Comments are closed.