भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या खैरहा सचिव एव रोजगार सचिव हडप गये संत रविदास जयंती कार्यक्रम की राशि

259
Above News

जमुना मिश्रा मो.(6260 843 976)

शहडोल । अगर सोहागपुर जनपद पंचायत अंतरगत भ्रष्टाचार मे लिप्त पंचायतो का सर्वे कराया जाय तो सोहागपुर जनपद पंचायत अंतरगत ग्राम पंचायत खैरहा पहले नं पर मानी जाती है जहां अवास योजना है या अन्य निर्माण योजना हो या फिर मनरेगा योजना है जमके भ्रष्टाचार होता है अगर देखा जाय तो ग्राम पंचायत खैरहा मे दबंग रोजगार सचिव आशिष सोनी एवं  नवंगत आये सचिव अरुण मिश्रा के आगे सब बेबस लाचार दिखते है जो रोजगार सचिव एवं सचिव कहे वही आदेश वही नियम की तर्ज पर चल रहा ग्राम पंचायत का कार्य अगर उच्य अधिकारी कडाई से जांच करे तो कई भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है ।


जनपद से कार्यक्रम करने मिली राशी हडप गये पंचायत कर्मी
पुष्ट सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतमे एलइडी टिवी लगा कर संत रविदास जयंती हर्षोउल्लास से मनाने के निर्देश वा कार्यक्रम करने के लिए राशी भी ग्राम पंचायत को दिया गया पर भ्रष्टा पंचायत कर्मीयो ने सरकार के निर्देशो की धज्जियां उडा रहे नही मनाया गया ग्राम पंचायत खैरहा मे संत रविदास जयंती। ग्राम सभा के रजिस्टर की बात करे तो ग्राम सभा बैठक मे स्पष्ट रुप से लिखा गया कि आज दिनांक 16/02/2022 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया समय 12.00 दिन से अशोक कोल के अध्यक्षता मे किया गया बैठक कोरम पुर्ण रहा अग्रिम कार्यवाही हेतु अध्यक्ष अशोक कोल पुन:चुने गया अध्यक्ष के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही  किया गया जो निन्मानुसार है ।

(1)प्रधानमंत्री किसान निधि का ग्राम सभा मे पात्र एवं अपात्रो का नाम पटवारी द्वारा वाचन किया गया जो ग्राम सभा मे पढकर सुनाया गया जो सर्व समती से ग्राम सभा मे पस किया गया जिसका समर्थन ग्राम सभा मे कुतबुदिन द्वारा किया गया एवं ग्राम कदोहा मे किसान निधि क्रं.1तक है जिसका वाचन  किया गया जिसका ग्राम सभा मे अनुमोदन किया गया ।वही ग्राम सभा मे उपस्थित ग्रामीण मो.असफाक,मो.कुतबुदिन,भरत सोनी ,चंद्रशेखर ने ग्राम सभा रजिस्टर पर दस्तखत भी किया । वही ग्रामक पंचायत खैरहा मे होरही ग्राम सभा मे संत रविदास जयंती कार्यक्रम का कोईजिक्र नही किया जो पंचायत कर्मियो के भ्रष्टाचार का सबसे बडा उदाहरण है तो सबसे बडा सवाल तो यह है कि जनपद पंचायत से संत रविदास जयंतीकार्यक्रम के लिऐ दी गयी राशी गयी कहां क्या पंचायत कर्मी उस छोटी सी राशी को भी हडप गये ………?


 मुख्यमंत्री के निर्देश की सचिव एव रोजागर सचिव खैरहा कर रहे अवहेला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा इसी के साथ ही विकासखण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतों में तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देष दिए कि अनुसूचित जाति जनजातिय के लोंगों को रविदास जी के अनुयाईयों एवं उनसे जुडे़ संतों को भी आमंत्रित किया जाए, दीन दयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें तथा समाजसेवी, प्रबुद्वजन एवं इनसे जुडे़ सभी लोंगो को आमंत्रित कर कार्यक्रम में कमजोर वर्गों के लिए विशेषकर अनुसूचित जाति वर्गों के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम दें। संत रविदास जी के भजनों का गायन कराया जाए तथा अनुसूचित जाति के युवा उद्यमियों को कार्यक्रम मंे लाभान्वित करने का कार्य भी किया जाए। इन कार्यक्रमों में एक प्रभारी  की नियुक्ति कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जाए। कार्यक्रम 16 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें स्थानीय अतिथियों का उद्बोधन, भजन आदि होंगे तथा 12 बजे से प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण भी कराया जाएगा। 

इनका कहना है 

रविदास जयंती का प्रभारी मै ही था माला वाला चढा दिया जो तुमको छापना है छाप दो मुझे कोई दिक्कत नही है ।अरुण मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत खैरहा       

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper