जबलपुर न्यूज़:-लायसेंस नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों नेबुढागर एवं गोसलपुर में बंद कराई तीन किराना दुकानेंराजवाड़ा रेस्टारेंट से भी लिये तेल, चांवल एवं पापड़ के नमूने!

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज ग्राम बुढ़ागर स्थित दो किराना दुकानों आस्था किराना एवं अतुल किराना तथा गोसलपुर स्थित सुरेश किराना की आकस्मिक जाँच की। जाँच के दौरान खाद्य लाइसेंस नहीं पाये जाने पर तीनों किराना दुकानों को बंद कराया गया तथा तेल एवं पापड़ के नमूने लिये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर आज यातायात थाने के सामने स्थित राजवाड़ा रेस्टोरेंट की भी जाँच की तथा तेल, चांवल एवं पापड़ के नमूने परीक्षण हेतु लिये गये। आकस्मिक जांच की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधुरी मिश्रा, विनोद धुर्वे, मुकुंद झारिया, सारिका दीक्षित एवं पंकज श्रीवास्तव द्वारा की गई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.