अंतर्राष्टीय महिला दिवस में डॉक्टर पूजा दुबे ने किया निशुल्क स्वास्थ
शिविर

बेबाक शक्ति न्यूज सौजन्य शहडोल टुडे समाचार ✒️🇦🇹- महिलाओं के सम्मान में श्री राम हेल्थ सेंटर शहडोल द्वारा आर. के. मेमोरियल डे केयर सेंटर खन्नोधी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पूजा दुबे ने कहा कि महिलाएं अक्सर अपने परिवार और बच्चों के बारे में सोचती हैं। इस वजह से वे अक्सर उनकी छोटी-मोटी बीमारी को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन भविष्य में यह बीमारी और भी बड़ी हो सकती है। इसी वजह से श्री राम हेल्थ सेंटर शहडोल ने अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया lशिविर के दौरान 180 से अधिक महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई है , वैसे भी शहडोल जिले में जन सेवा करने में श्री राम हॉस्पिटल सबसे आगे है ।
सुनील मिश्रा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel
Comments are closed.