भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सात दिनों से सील बन्द स्कूल आज खुला ताला

266
Above News

शहडोल बेबाक शक्ति न्यूज से सुनील मिश्रा की रिपोर्ट -:✒️🇦🇹- उमरिया जिले के विकास खण्ड पाली अंतर्गत ग्राम बंधवावारा का एक मामला प्रकाश में आया है जो संवेदनशील मामला है , सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,
31/03/2022 को खंड शिक्षा अधिकारी राणा प्रताप ने एकीकृत माध्यमिक शाला बंधवाबारा को सील चपरा लगा कर ताला बंद किया था जो की आज दिनांक 07/04/22 तक बंद रहा, जिसे आज खंड शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षक रामलाल सोनी को स्कूल खोलने का आदेश दिया , 7 दिन से बन्द स्कूल किस नियम के तहत बन्द किया गया किसी को पता नही है , शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009,बाल संरक्षण अधिनियम एवं मानव अधिकार अधिनियम का सीधा – सीधा उल्लंघन है ,यह खंड शिक्षा अधिकारी का तानाशाही एवं नियमों की अनदेखी को प्रदर्शित करता है तथा उन्हें उच्च अधिकारियों का कोई डर नहीं है ये साफ जाहिर होता है, 7 दिनों से बन्द स्कूल के बच्चे ,जिनका परीक्षा नही था वे वंचित हुये शिक्षा से , खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर कौन नकेल कसेगा ये सवाल खड़ा है क्यूंकी जिन उच्चाधिकारियों को कार्यवाही करना है वही अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी राणा को संरक्षण दे रहें है ऐसी स्थिति में भगवान ही मालिक है की करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार कर अपने पद पर यथावत बना हुआ है और अपने अधिनस्त कर्मचारियों को परेशान कर अवैद्ध वसूली करने में आमादा है..? , ऐसा भी नही है की खंड शिक्षा अधिकारी राणा की करतूत से कलेक्टर , कमिश्नर अछूते है पर हाथ कहाँ पर बंधा है कार्यवाही करने में ये तो कमिश्नर और कलेक्टर ही बतला पाएंगे.? कहाँ कहाँ किया भ्रष्टाचार खंड शिक्षा अधिकारी राणा.? विस्तार से पढिये अगली कड़ी में ।
सुनील मिश्रा की रिपोर्ट ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper