भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गुड फ्राइडे यीशु मसीह का बलिदान दिवस

277
Above News

शहडोल / राष्ट्रीय महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ क्रिस्टी अब्राहम व जिला सचिव क्रिस्टोफर बास्टियन ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज विश्व के तमाम ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा गुड फ्राइडे अर्थात प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस को बड़े शिद्दत और भक्ति के साथ मनाते हैं भक्तजन ईसा मसीह के इस महान समर्पण को याद करते है, दुनिया की भलाई की कामना तथा याचना करते हैं। उन्हे कोड़े मार मार कर गोलगोथा पहाड़ पर ले गए और सलीब पर जब ईसा मसीह को लटकाया गया उनकी वेदना देखते ही बनती थी, ईसा मसीह क्रूस के साथ पीड़ा सहन करने वाले ईश्वर का अद्भुत रूप सूली पर हमें प्राप्त होता है मानव की खुशी नहीं मगर उसकी ना खुशी भी झेलने वाला ईश्वर और अमूल्य दृश्य उस पर विराजित है, दूसरों को न्याय दिलाने वाला मृत्यु से मृत्यु पर विजय पाने वाला, मरण से जीवन देने वाला, निराशा की गर्त से आशा को जगाने वाला, असत्य से सत्य की ओर ले जाने वाला, अंधकार से प्रकाश फैलाने वाला ईश्वर की भव्य, रम्य, जीवित तथा जीवनदायिनी मसीह में खासकर क्रूस में शोभित होता है।
ईसा मसीह ने अपना पूरा लहू मानव जाति के उद्धार के लिए बहाया
ईसा मसीह ने अपना पूरा लहू मानव जाति के उद्धार के लिए बहाया और हमारा उद्धार किया, पाप और मृत्यु के बंधनों से छुटकारा दिलाया, बाइबल में लिखा है की सेवा करने वाले हमेशा शांति में रहते हैं ईसा मसीह ने कहा यह मेरा रक्त है जो बहुतों के पाप क्षमा के लिए बहाया जा रहा है यह जीवन का स्त्रोत है मुक्ति का साधन है और सबसे मूल्यवान है आज के दिन विश्व के तमाम इसाई धर्मावलंबियों द्वारा गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना की जाती है व कई जगह जुलूस व झांकियां निकाली जाती है आज के दिन ईसा मसीह ने हमारे पापों को क्षमा व मानव को मुक्ति दिलाने हेतु क्रूस पर अपनी जान दी ।
शहडोल के समस्त इसाई समुदाय द्वारा जुलूस व झांकियां निकाली जाएगी
गुड फ्राइडे के दिन शहडोल नगर में स्थित स्थानीय सेंट लुक एवंजिकल लूथरन चर्च से 2:00 बजे से गुड फ्राइडे में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस को याद करते हुए जुलूस एवम झांकियां निकाली जाएगी इसमें मुख्य रूप से होली स्पिरिट कैथोलिक चर्च, शहडोल क्रिश्चियन चर्च, होप ऑफ़ शहडोल चर्च, एजी चर्च, महिमा चर्च, मार्थोमा चर्च, जाकोबाइट चर्च, इंडिपेंडेंट चर्च के श्रद्धालु और भक्त जन उपस्थित रहेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper