भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिजली समस्या से परेशन कोटमा के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

272
Above News

सुभाष जयसवाल की रिपोर्ट

शहडोल:-संभाग शहडोल के नगर केंद्र से लगे हुए ग्राम कोटमा में 24 घंटे सिंगल फेसिंग के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्राम वासियों को भारी असुविधा का सामना कर पड़ रहा है जेई मिथिलेश श्रीवास्तव जिस से कई बार संपर्क करके समस्या के समाधान हेतु निवेदन किया गया था परंतु समस्या का निराकरण करते हुए उल्टा ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया जाता रहा है इसी सब विषयों को लेकर के ग्राम कोटमा के निवासियों ने शहडोल कलेक्टर को लिखित शिकायत की है। देखना यह है ग्राम कोटवा के निवासी त्रस्त होकर के न्याय की गुहार कलेक्टर से लगाए तो हैं मगर क्या उन्हें न्याय मिलता है या शहडोल नगर केंद्र से लगे ग्राम कोटमा के लोगों को पुरातन काल की तरह लालटेन और दिये के सहारे ही जीवन यापन करना होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper