ग्राम कटकोना में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
भगवान परशुराम के जयकारे जय जय परशुराम से गुंजा शहडोल जिला
अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया अक्षय तृतीया कहलाती है. वहीं इसी दिन परशुराम जन्मोत्सव भी मनाई जाती है. इस साल परशुराम जन्मोत्सव 3 मई यानि आज मनाई जा रही है. परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार मानते हैं. परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था. भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के चौथ पुत्र थे. वहीं परशुराम भगवान शिव के भक्ति थे।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अपार श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर ग्राम कटकोना में पं. विश्वनाथ त्रिपाठी के निजनिवास पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम परंपरागत रूप से संपन्न हुआ जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज करा भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प चढ़ा उनके बताए मार्ग पर चलने व समाज में फली बुराइयों कुरीतियों को दूर करने का संकल्प ले उनके आदर्श जीवन चरित्र का गुणगान किया। ग्राम कटकोना निवासी विप्र बंधु विश्वनाथ त्रिपाठी के द्वारा विगत 12 वर्षों से लगातार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को विप्र बंधुओं के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के सााथ मनाया जाता है।
इस मौके पर पं. विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा भगवान विष्णु के 6 वें अवतार भगवान परशुराम जी है। ग्राम कटकोना में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं भगवान परशुराम जी का पूजा आराधना का भव्य कार्यक्रम विप्र बंधुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पूरी दुनिया के आदर्श है। इस मौके पर उन्होने सभी ब्राहमण समाज के लोगों से कहा कि वे अपनी संतान को अच्छे संस्कार दे ताकि उनका बेटा-बेटी बड़ा होकर परिवार व समाज को गौरविंत करे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा पं. विश्वनाथ त्रिपाठी, पं. विजय पांडे ,पं. रामदीन शर्मा ,पं. शंभू द्विवेदी ,पं. सुरेंद्र द्विवेदी , अखंड ब्राह्मण महासभा समिति पं.अखिलेश कुमार शर्मा ,पं.राम भजन दुबेदी ,पं.चंद्रिका प्रसाद शर्मा, पं. राजेश शर्माा, पं. सीताराम मिश्रा, पं. वसुदेव द्विवेदी ,पं. राजेश शर्मा ,लालमन ,माधव ,पं. राम सुशील त्रिपाठी ,पं. रवि कांत त्रिपाठी, पं.प्रदीप मिश्रा ,पं. रोहित त्रिपाठी ,पं.रुपेश त्रिपाठ ,पं.रितेश त्रिपाठी ,पं. विराट पांडे ,पं.अंकित त्रिपाठी ,पं.जया शर्मा ,पं. विकास शर्मा, पं. गर्ग शर्मा ,पं. प्रभात शर्मा, पं. शैलेंद्र तिवारी, पं. संदीप पांडेे, शीतल यादव ,प्रबल ओम उज्जवल शर्मा ,कृष्णम सरला त्रिपाठी, करुणा त्रिपाठी ,ललिता त्रिपाठी ,गीता पांडे, राधिका त्रिपाठी, मानवी त्रिपाठी ,सिमी शर्मा ,सरस्वती शर्मा प्रेमवती शर्मा, बेदवती शर्मा ,श्याम वती शर्मा ,शीला शर्मा ,मधु मिश्रा ,प्रियंका पांडे ,अदिति प्रगति शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु एवं ग्रामीण जन रहेेे उपस्थित।







Subscribe to my channel
Comments are closed.