भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लाडली लक्ष्मी उत्सव गरिमामय तरीके से मनाया जाए – कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

280
Above News

अनुपपुर ( आलोक प्रताप सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट):-8 मई को आयोजित होने वाले लाडली लक्ष्मी उत्सव की आवश्‍यक तैयारियों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2 मई से 11 मई 2022 तक लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के संबंध में तथा 8 मई को राज्‍य स्‍तरीय लाडली लक्ष्‍मी उत्‍सव कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने लाडली लक्ष्मी उत्सव के अवसर पर सभी कन्याओं, उनके अभिभावक तथा नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रांतर्गत लोगों को कार्यक्रम हेतु पीले चावल देकर आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने लाडली लक्ष्मी उत्सव के तहत शोभा यात्रा निकाली जाए, जिसमें ढोल नगाड़े के साथ उत्सवी माहौल प्रदर्शित होना चाहिए। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना के उद्देश्‍यों तथा इससे समाज में आए क्रान्ति व कन्याओं के प्रति जनजागरूकता के संदेश को भी उल्लेखित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों के परिसरों में कार्यक्रम आयोजित किए जांए। कार्यक्रम से स्वयंसेवी संगठनों, धर्मगुरूओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों आदि को जोड़ा जाए। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में मुनादी कराने व कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मियों का तिलक लगाकर पगड़ी पहनाकर तथा अन्य विविध परम्पराओं से सम्मान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि लाडली लक्ष्मी उत्सव के अवसर पर मेधावी छात्राओं का सम्मान करने के साथ ही ड्राईविंग लाईसेंस का भी वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मियों को पुलिस, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर आदि की प्रेरक पोशाक पहनाकर कन्याओं को प्रोत्‍साहित करने के लिए कार्यक्रम में प्रस्‍तुति सुनिश्चित की जाए व लाडली लक्ष्मी उत्सव को गरिमामय तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper